ऑटो न्यूज़

Ola का Gig इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में हुआ लॉन्च, कीमत सुनकर तुरंत खरीदने पहुंच जाएंगे

Ola Gig And Gig+ Launched In India: ओला जिग दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है और इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 39,999 रुपये है। जिग प्लस के लिए ये कीमत 49,999 रुपये तक जाती है। ये बहुत बेसिक, लेकिन आकर्षक इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो सामान की डिलीवरी के लिए बहुत जोरदार विकल्प है।

Image

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 39,999 रुपये है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Ola ने लॉन्च किया जिग इलेक्ट्रिक
  • 39,999 रुपये है शुरुआती कीमत
  • Gig+ के लिए देने होंगे 49,999

Ola Gig And Gig+ Launched In India: ओला इलेक्ट्रिक ने बायर टू बायर केंद्रित अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। ओला जिग दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है और इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 39,999 रुपये है। जिग प्लस के लिए ये कीमत 49,999 रुपये तक जाती है। ये बहुत बेसिक, लेकिन आकर्षक इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो सामान की डिलीवरी के लिए बहुत जोरदार विकल्प है। बतौर कमर्शियल टू-व्हीलर, नई ओला जिग को सिंगल सीट और पिछले हिस्से में सामान रखने के लिए काफी जगह मिलती है। अगले और पिछले पहियों में ड्रम ब्रेक्स के साथ अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स मिले हैं।

रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा

ओला जिग कमर्शियल इलेक्ट्रिक स्कूटर का बेस मॉडल छोटी 250 वाट मोटर से लैस है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है। इसका मतलब ये हुआ कि बिना रजिस्ट्रेशन कराए, इस ईवी का इस्तेमाल किया जा सकता है। मार्केट में कई ऐसे बड़े ब्रांड्स और स्टार्टअप हैं जो इस तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर डिलीवरी कंपनियों को बेच रही हैं। ओला जिग प्लस की बात करें तो इसके साथ 1.5 किलोवाट की मोटर मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 45 किमी/घंटा है और इसके इस्तेमाल के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो जाता है।

कितना दमदार है बैटरी पैक

ओला इलेक्ट्रिक के दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ 1.5 किलोवाट आर बैटरी पैक मिलता है। ओला जिग प्लस खरीदने पर ये दमदार 2 बैटरी पैक्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि ओला जिग को सिंगल चार्ज में 112 किमी तक चलाया जा सकता है। ओला जिग प्लस की रेंज बैटरी पैक के हिसाब से 81 और 157 किमी तक है। इसे ऐप के जरिए स्टार्ट किया जा सकता है और ओला का कहना है कि ये तेजी से चार्ज होता है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये इलेक्ट्रिक स्कूटर अप्रैल 2025 से ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएगा।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article