मोहित कुमार सिंह राजपूत

मोहित कुमार सिंह राजपूत

मोहित कुमार सिंह राजपूत एक भारतीय इंफ्लुएंसर हैं। वह पेशे से इंजीनियर हैं लेकिन बागवानी उनके दिल के बहुत करीब है। अपने इसी शौक के चलते वह Urban Gardening टाइटल से एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल चलाते हैं जिसके करीब 17.5 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। अपने वीडियोज में मोहित आसान भाषा में बीज बोने से लेकर पौधों को सही तरीके से उगाने और उनकी देखभाल करने तक की जानकारी देते हैं। मोहित ने अपने चैनल की बायो में बताया है कि उनको गार्डनिंग का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। बालकनी, छत या घर के छोटे से कोने में बागवानी शुरू करने वाले लोग उनके वीडियो से कई काम के टिप्स सीख सकते हैं। चैनल पर अलग-अलग पौधों को उगाने की स्टेप-बाय-स्टेप वीडियो मौजूद हैं, जो नए और अनुभवी दोनों तरह के गार्डनर्स के काम आ सकती हैं।

ऑथर्स कंटेंट