कृषि

किसानों को आज बड़ी सौगात देंगे PM मोदी, 10,600 करोड़ की लागत से इस राज्य में अमोनिया-यूरिया प्लांट की रखेंगे नींव

इस दौरान वह राज्य में करीब 15,600 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, अपने दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नामरूप में स्थित ब्रह्मपुत्र घाटी उर्वरक निगम लिमिटेड (बीवीएफसीएल) के परिसर में नए अमोनिया-यूरिया संयंत्र की आधारशिला रखेंगे।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। दरअसल, खेती के लिए उर्वरकों की कमी को दूर करने के लिए नए उर्वरक प्लांट की नींव रखेंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी रविवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में 10,600 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एक नए अमोनिया-यूरिया संयंत्र की नींव रखेंगे। इस परियोजना से पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की उर्वरक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी

इस दौरान वह राज्य में करीब 15,600 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, अपने दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नामरूप में स्थित ब्रह्मपुत्र घाटी उर्वरक निगम लिमिटेड (बीवीएफसीएल) के परिसर में नए अमोनिया-यूरिया संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। बयान में कहा गया कि यह परियोजना किसानों के कल्याण के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगी।

किसानों को उर्वरक आवश्यकताएं पूरी होंगी

इसमें कहा गया कि इस परियोजना से असम और पड़ोसी राज्यों की उर्वरक आवश्यकताएं पूरी होंगी, आयात पर निर्भरता कम होगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि यह संयंत्र औद्योगिक पुनरुत्थान और किसानों के हित में एक मजबूत आधार बनेगा।

लगातार किया जा रहा काम

इस साल जुलाई में एवीएफसीसीएल को डिब्रूगढ़ जिले के नामरूप में पंजीकृत किया गया था। मौजूदा ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉर्प लिमिटेड (बीवीएफसीएल) परिसर के भीतर एक नए संयंत्र को इस साल मार्च में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। एवीएफसीसीएल असम सरकार, ऑयल इंडिया, नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (एनएफएल), हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड और बीवीएफसीएल के बीच एक संयुक्त उपक्रम है। इसका मकसद पूर्वोत्तर क्षेत्र में उर्वरक उत्पादन को बढ़ावा देना है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article