कृषि

PM Kisan 19th Installment Date 2025: पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जल्द, जानें किसे नहीं मिलेगा फायदा

PM Kisan 19th Installment Date 2025 (पीएम किसान की 19वीं किस्त कब आएगी): पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को जारी की गई थी। इसके तहत देश के 9,58,97,635 किसानों के बैंक खातों में 20,657.36 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे।

Image

PM KISAN YOJANA

PM Kisan 19th Installment Date 2025 (पीएम किसान की 19वीं किस्त कब आएगी): प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18 किस्त जारी की जा चुकी है। पीएम किसान योजना के करोड़ों लाभार्थी अब बेसब्री से 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पीएम किसान भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक मदद करना है। पीएम किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को सालाना 6000 रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांस्फर (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजे जाते हैं।

कब आएगी पीएम किसान की 19वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को जारी की गई थी। इसके तहत देश के 9,58,97,635 किसानों के बैंक खातों में 20,657.36 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। पीएम किसान की किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी क जाती है। ऐसे में 19वीं किस्त फरवरी में जारी किए जाने की संभावना है। अगली किस्त की सटीक तारीख पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर तय समय पर अपडेट कर दी जाएगी।

किसे नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ

1. सभी संस्थागत भूमि धारक

2. किसान परिवार जो निम्नलिखित श्रेणियों में से एक या अधिक से संबंधित हैं:

  • संवैधानिक पदों के पूर्व और वर्तमान धारक
  • पूर्व और वर्तमान मंत्री/राज्य मंत्री और लोकसभा/राज्यसभा/राज्य विधानसभाओं/राज्य विधान परिषदों के पूर्व/वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर, और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
  • केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों केंद्रीय या राज्य पीएसई और सरकार के अधीन संलग्न कार्यालयों/स्वायत्त संस्थानों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी और साथ ही स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (बहु-कार्य कर्मचारियों को छोड़कर) /चतुर्थ श्रेणी/समूह डी कर्मचारी)।
3. उपरोक्त श्रेणी के सभी सेवानिवृत्त/सेवानिवृत्त पेंशनभोगी, जिनकी मासिक पेंशन 10,000 रुपये से अधिक (मल्टी टास्किंग स्टाफ/चतुर्थ श्रेणी/समूह डी कर्मचारियों को छोड़कर)

4. वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले मूल्यांकन वर्ष में आयकर का भुगतान किया था।

क्या बढ़ेगी पीएम किसान योजना की राशि

इन दिनों पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालाना मिलने वाली राशि 6000 हजार रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये तक करने की भी चर्चा जोरों पर है। किसानों और एक्सपर्ट्स की मांग है कि महंगाई और खेती में बढ़ते खर्च को देखते हुए योजना की पैसा बढ़ाया जाए।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article