कृषि

विश्व मंच पर खेती का भविष्य: IFFCO ने ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में दिखाई कृषि इनोवेशन और सतत विकास की ताकत

Osaka World Expo 2025: इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) टिकाऊ खेती और सहकारी आंदोलन में अग्रणी है। उसने ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में अपनी आधुनिक तकनीकों के साथ सबका ध्यान खींचा है।

Image

IFFCO की बड़ी कामयाबी

Osaka World Expo 2025: इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO), जो कि टिकाऊ खेती और सहकारी आंदोलन में अग्रणी है। उसने ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में अपनी आधुनिक तकनीकों के साथ सबका ध्यान खींचा है। IFFCO की खास तकनीकों में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सागरिका, और कई जलवायु के अनुकूल किसान-हितैषी समाधान शामिल हैं।

भारत के "Grow the Future Together" (मिलकर खेती का भविष्य बनाएं) थीम पर आधारित IFFCO का पवेलियन एक्सपो में आकर्षण का केंद्र बन गया है। इसमें नैनो फर्टिलाइजर के लाइव डेमो, डिजिटल खेती के टूल्स, और जैविक समाधान दिखाए जा रहे हैं जो फसल की पैदावार बढ़ाते हैं और मिट्टी व पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं।

Osaka World Expo 2025, IFFCO, Agricultural innovation.

ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में IFFCO की कामयाबी

IFFCO के प्रबंध निदेशक डॉ. यूएस अवस्थी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम टिकाऊ और बड़े स्तर पर अपनाई जा सकने वाली तकनीकों के जरिए खेती में बदलाव लाएं। नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और सागरिका जैसे उत्पाद खाद्य सुरक्षा और जलवायु बदलाव से निपटने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ओसाका एक्सपो एक वैश्विक मंच है जहां हम किसानों को सशक्त बनाने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।

ओसाका-कोबे में भारत के कॉन्सुल जनरल चंद्रु अप्पर ने कहा कि IFFCO की प्रदर्शनी भारत की कृषि इनोवेशन शक्ति और सहकारी आंदोलन की सफलता को दर्शाती है। ये तकनीकें एक्सपो की थीम के अनुरूप हैं और दुनिया को दिखाती हैं कि भारत कैसे सतत कृषि और पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान दे रहा है। IFFCO की भागीदारी India Trade Promotion Organisation (ITPO) के सहयोग से हो रही है, जो भारत की इनोवेशन-आधारित विकास यात्रा को वैश्विक मंचों पर पहुंचाने में मदद कर रहा है।

IFFCO केवल प्रदर्शनी ही नहीं कर रहा है, बल्कि एक्सपो के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं, बैठकों और सहयोग कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले रहा है। इसमें जैव-प्रौद्योगिकी, स्मार्ट सिंचाई और प्राकृतिक खेती जैसे क्षेत्रों में नई साझेदारियां बन रही हैं। IFFCO की उपस्थिति ओसाका 2025 में उसके अंतरराष्ट्रीय विस्तार को भी दर्शाती है, खासकर अफ्रीका, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में, जहां यह छोटे किसानों को टिकाऊ खेती की ओर प्रेरित कर रहा है।

FFCO के बारे में

IFFCO (भारतीय किसान उर्वरक सहकारी संस्था) दुनिया की सबसे बड़ी सहकारी संस्थाओं में से एक है, जो 5.5 करोड़ से अधिक भारतीय किसानों की सेवा कर रही है। नैनो फर्टिलाइजर और ग्रामीण विकास में इसके इनोवेशन के लिए इसे वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है। IFFCO सतत कृषि तकनीकों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से खेती के भविष्य को आकार दे रहा है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article