Agra Crime News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक-युवती का शव, साथ जी न सके तो मौत को लगा लिया गले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 08:45 PM IST

Agra Crime News: आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में मितावली गांव के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह युवक—युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक-युवती के शव जे मिल्टन पब्लिक स्कूल के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर मिले हैं। ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण ए​कत्रित हो गए।

Agra Crime News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक-युवती का शव, साथ जी न सके तो मौत को लगा लिया गले
Photo Credit: BCCL

Agra Crime News: आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में मितावली गांव के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी तब मिली जब सोमवार सुबह करीब छह बजे रेलवे की तरफ से इंजन आ रहा था। बताया गया कि मितावली रेलवे स्टेशन से आगे ट्रैक के किनारे दो शव पड़े हैं। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। शिनाख्त करने पर जानकारी मिली कि शव एक युवक और एक युवती का है।

 पुलिस ने बताया कि शिनाख्त के आधार पर पता चला कि शव उसी युवक और युवती का था जिनकी गुमशुदगी रविवार रात दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

साथ जी न सके तो मौत को लगाया गले 

जानकारी के अनुसार युवक-युवती के शव जे मिल्टन पब्लिक स्कूल के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर मिले हैं। ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण ए​कत्रित हो गए। बताया जा रहा है कि युवती के हाथ पर महादेव लिखा था। जिससे शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने बताया कि युवक और युवती रविवार रात से घर से लापता थे। परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। परिजन अपने स्तर पर भी दोनों की तलाश में जुटे थे। लेकिन आज दोनों की मौत की सूचना मिली तो परिजन रो पड़े। पुलिस का मानना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती आपस में रिश्तेदार थे। और कुछ समय पहले भी घर छोड़कर चले गए थे। हालांकि परिजनों के समझाने पर वह वापस लौट आए थे। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इस रिश्ते को लेकर राजी नहीं थे। कई बार समझाने के बाद भी जब परिजन नहीं माने ते दोनों ने मौत को गले लगा लिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!