MPBSE Class 10th, 12th Result 2022 Date: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम इसी माह? देखें संभावित तिथि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 08:31 AM IST

MP Board 10th, 12th Result 2022 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम ​जल्द जारी होने वाले हैं। कुछ मिडिया हाउसेज के अनुसार, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अप्रेल माह के अंत तक में जारी किए जा सकते हैं...

MPBSE Class 10th, 12th Result 2022 Date: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम इसी माह? देखें संभावित तिथि

MPBSE Class 10th, 12th Result 2022 Date: Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE) Mp Board Class 10th and 12th Results को लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन आ सकता है। ​कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम इसी माह के अंत तक में जारी किए जा सकते हैं। लेकिन हाल ही में एक खबर आई है, जिसके अनुसार रिजल्ट में कुछ देरी होने की आशंका जताई गई है, आईये जानते है इसके बारे में

गौरतलब है कि परीक्षा परिणाम में प्रैक्टिकल, आंतरिक परीक्षाओं के प्राप्तांकों को भी शामिल किया जाना है, इसके लिए स्कूलों को एक निश्चित तिथि दी गई थी और राज्य के सभी स्कूलों को उस तिथि तक इस प्रोसेस को पूरा कर लेना था, लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ स्कूल तय समय पर प्रैक्टिकल, आंतरिक परीक्षाओं के प्राप्तांकों को ऑनलाइन नहीं कर सके, जिसके चलते 10 अप्रेल, 2022 के रूप में नई तिथि दी गई।

दूसरी तरफ मूल्याकंन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, यही वजह है कि उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द से जल्द रिजल्ट जारी कर सकता है। इसके अलावा एक और बड़ी खबर यह है कि एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम एक ही दिन जारी हो सकते हैं।

Mp Board Class 10th and 12th Exam Date - इस तारीख हुई थी परीक्षा

MPBSE 10th Exam Date की बात करें, तो यह परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई, जबकि MPBSE 12th Exam Date 18 फरवरी से 10 मार्च थी। अब इस परीक्षा के​ रिजल्ट mpbse.nic.in पर जारी किए जाने हैं।

MP Board 10th, 12th Result 2022 - देखें पिछले ट्रेंड

पिछले ट्रेंड को देखें तो हम पाएंगे, कि एमपी बोर्ड एचएससी, एचएसएससी परिणाम परीक्षा की अंतिम तिथि से लेकर अगले डेढ़ माह के अंदर जारी कर दिए जाते हैं। यदि हम भी इस डाटा के अनुसार गणना करें, तो 12 मार्च को परीक्षा खत्म हुई है, इस तारीख से डेढ़ माह बाद का समय होगा करीब 27 अप्रेल के आसपास यानी अप्रेल का अंतिम सप्ताह। यह पिछले ट्रेंड को देखते हुए अंदाजे से बताई गई जानकारी है, यदि इसके अनुसार चलते हैं तो छात्रों को इसी माह रिजल्ट देखने के लिए लिंक मिल जाएगा।

End of Article