​दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा? टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड में हो जाती है लैंडिंग​

worlds shortest flight: हवाई यात्रा का मतलब अक्सर घंटों लंबा सफर होता है, लेकिन दुनिया में एक ऐसी फ्लाइट भी है जो टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद लैंडिंग कर लेती है। स्कॉटलैंड में संचालित यह उड़ान न सिर्फ अनोखी है, बल्कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज दुनिया की सबसे छोटी कॉमर्शियल फ्लाइट भी है।

Produced by: पीयूष कुमारUpdated Dec 13 2025, 12:23 IST
​दुनिया की सबसे छोटा हवाई यात्रा​01 / 07

​दुनिया की सबसे छोटा हवाई यात्रा​

हवाई यात्रा का मतलब अक्सर घंटों लंबा सफर होता है, लेकिन दुनिया में एक ऐसी फ्लाइट भी है जो टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद लैंडिंग कर लेती है। स्कॉटलैंड में संचालित यह उड़ान न सिर्फ अनोखी है, बल्कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज दुनिया की सबसे छोटी कॉमर्शियल फ्लाइट भी है।

​कहां होती है दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट? ( shortest flight in the world)​02 / 07

​कहां होती है दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट? ( shortest flight in the world)​

यह रिकॉर्ड तोड़ उड़ान स्कॉटलैंड के ऑर्कनी द्वीप समूह में स्थित वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे द्वीपों के बीच संचालित होती है। दोनों द्वीप एक-दूसरे से बेहद करीब हैं।

औसतन 80 सेकंड का सफर03 / 07

औसतन 80 सेकंड का सफर

इस फ्लाइट को पूरा करने में विमान को औसतन केवल 80 सेकंड लगते हैं। अनुकूल मौसम में यह सफर 53 सेकंड में भी पूरा हो जाता है।

 महज 2.7 किलोमीटर की दूरी (who operates the worlds shortest flight)04 / 07

महज 2.7 किलोमीटर की दूरी (who operates the worlds shortest flight)

वेस्ट्रे से पापा वेस्ट्रे तक की हवाई दूरी सिर्फ 2.7 किलोमीटर है। इतनी कम दूरी की वजह से यह फ्लाइट दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इतनी छोटी उड़ान की जरूरत क्यों? (where is the worlds shortest flight)05 / 07

इतनी छोटी उड़ान की जरूरत क्यों? (where is the worlds shortest flight)

दोनों द्वीपों के बीच न सड़क है और न पुल। समुद्री यात्रा भी मौसम पर निर्भर रहती है, इसलिए यह फ्लाइट स्थानीय लोगों के लिए जीवनरेखा मानी जाती है।

 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज (worlds shortest flight )​06 / 07

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज (worlds shortest flight )​

दुनिया की सबसे छोटी नियमित यात्री उड़ान होने के कारण इस फ्लाइट को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।

छोटा विमान मगर अनोखा अनुभव (shortest flight route location)07 / 07

छोटा विमान मगर अनोखा अनुभव (shortest flight route location)

इस रूट पर छोटे ब्रिटन-नॉर्मन आइलैंडर विमान उड़ाए जाते हैं, जिनमें 8 से 10 यात्री सफर करते हैं। यात्री पायलट को बेहद करीब से विमान उड़ाते देख सकते हैं। कम समय और अनोखे अनुभव के कारण यह फ्लाइट दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती है, जो सेकंडों में पूरी होने वाली इस ऐतिहासिक हवाई यात्रा का अनुभव लेना चाहते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!