दुनिया

Iran War: पूरी तरह युद्ध रोकने के लिए ईरान की क्या हैं 10 मांगें? होर्मुज पर ट्रंप की 'डेडलाइन' भी आज हो रही समाप्त

Iran's 10 point proposal : रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले युद्ध खत्म कराने के लिए पाकिस्तान की मध्यस्थता के माध्यम से एक प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे ईरान ने खारिज कर दिया।

Image

ईरान पर बीते 28 फरवरी को हुआ हमला।

Photo : AP

Iran War : ईरान ने सोमवार को अमेरिका के सीजफायर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया और युद्ध खत्म करने के लिए अपने 10 प्वाइंट प्लान को आगे बढ़ाया। ईरान ने कहा कि अमेरिका यदि उसके इस प्रस्ताव को मानता है तो इलाके में हमेशा के लिए लड़ाई बंद हो जाएगी। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ एक सीजफायर प्रस्ताव 'बहुत महत्वपूर्ण चरण' में है लेकिन उन्होंने कहा कि संघर्ष खत्म करने के लिए इतना काफी नहीं है। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के पांच सप्ताह से ज्यादा का वक्त हो चुका है। अब ट्रंप ने डील के लिए ईरान को मंगलवार रात आठ बजे तक का समय दिया है। डील नहीं होने पर ट्रंप ने ईरान के बिजली संयंत्रों को पूरी तरह बर्बाद करने की धमकी दी है।

    यूएस के सीजफायर प्रस्ताव को खारिज किया

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले युद्ध खत्म कराने के लिए पाकिस्तान की मध्यस्थता के माध्यम से एक प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे ईरान ने खारिज कर दिया। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक ईरान का कहना है कि उसे केवल स्थायी युद्ध विराम स्वीकार होगा, सीजफायर नहीं। ईरान ने जो 10 प्वाइंट्स का जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसकी मांगें इस प्रकार हैं-

    1. क्षेत्र में संघर्षों का अंत
    2. युद्ध का स्थायी समाधान, केवल अल्पकालिक युद्धविराम नहीं
    3. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के माध्यम से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की व्यवस्था
    4. NPT के तहत यूरेनियम संवर्धन के अपने अधिकार की औपचारिक मान्यता
    5. अमेरिका और अन्य देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को हटाना
    6. हिज्बुल्ला पर इजराइल के हमलों को समाप्त करना
    7. इसके बदले में, ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपने प्रभावी नाकेबंदी को हटा देगा
    8. हर जहाज से लगभग 20 लाख डॉलर शुल्क लिया जाएगा
    9. यह राशि जलडमरूमध्य के पार स्थित ओमान के साथ साझा की जाएगी
    10. हमलों से क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण (रिपोर्टों के मुताबिक)

    'ईरान के लिए नरक के दरवाजे खोल देंगे'

    व्हाइट हाउस में सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर मंगलवार रात आठ बजे तक यदि डील नहीं होती है तो वह ईरान के लिए नरक के दरवाजे खोल देंगे।' ट्रंप ने कहा है कि वह इस समय-सीमा को नहीं बदलेंगे। उन्होंने कहा, 'ईरान को एक रात में तबाह कर देंगे और यह रात कल की हो सकती है।'

    US army

    US army

    ईरान के बुनियादे ढांचे पर हमले की दी है धमकी

    ट्रंप ने ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों को नष्ट करने की धमकी देते हुए यह भी कहा कि उन्हें युद्ध अपराधों की ’कतई’ चिंता नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि अगर तेहरान मंगलवार को रात आठ बजे तक आत्मसमर्पण नहीं करता है तो ईरान के असैन्य बुनियादी ढांचे पर हमले किए जाएंगे। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा, 'आज सबसे अधिक हमले होंगे और कल, आज से भी अधिक हमले किए जाएंगे।’

    युद्ध का स्थायी अंत चाहता है ईरान!

    इससे पहले ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि वह युद्ध का स्थायी अंत चाहता है। ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, 'पूरे देश पर एक ही रात में कब्जा किया जा सकता है और वह रात कल हो सकती है।’ उन्होंने कहा कि समझौता करने के लिए ईरान को दी गई मंगलवार रात आठ बजे की समयसीमा अंतिम है। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह या तो निर्धारित समयसीमा के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य खोले या बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमले का सामना करने के लिए तैयार रहे।

    Alok Rao
    आलोक कुमार राव author

    19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

    End of Article