दुनिया

'48 घंटे और...फिर बरसेगा अमेरिका का कहर​', ट्रंप की नई धमकी से मची खलबली; क्या अब डरकर समझौता कर लेगा ईरान?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने ईरान को फिर धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए उनके द्वारा दी गई मियाद के सिर्फ 48 घंटे बचे हैं। इसके बाद ईरान पर अमेरिका का कहर बरसेगा।​

Image

डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने को लेकर ईरान को एक बार फिर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक पोस्ट में ईरान को चेताया है। अपनी पोस्ट में ट्रंप ने साफ कहा है कि उनका ईरान को दिया गया समय 48 घंटे में खत्म हो जाएगा। जिसके बाद ईरान पर अमेरिका की बड़ी सैन्य कार्रवाई होगी।

48 घंटे और फिर बरसेगा अमेरिका का कहर

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया था कि या तो वह Strait of Hormuz खोल दे या फिर डील करे। ईरान को दिए गए समय में अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं। इस समय में वो उनकी कही बात मान ले और होर्मुज को खोल दे, अन्यथा अमेरिका 48 घंटों के बाद ईरान पर कहर बरसाएगा। ट्रंप ने पहले भी कहा है कि अगर होर्मुज को खोला नहीं गया तो अमेरिका ऊर्जा ढांचे और ईरानी पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने पर विचार करेगा।

होर्मुज पर बार बार अपना रुख बदलते रहे हैं ट्रंप

होर्मुज को लेकर ट्रंप बार-बार अपने बयान बदलते रहे हैं। शनिवार को दस दिन की मोहलत से पहले ट्रंप ने इसे न खोलने की दशा में 48 घंटे के बाद पावर प्लांट पर हमले की धमकी दी थी। फिर इसकी मियाद 10 दिन तक बढ़ा दी।

नाटो देशों से कहा था- जाएं और खुलवाएं

इतना ही नहीं हाल ही में उन्होंने नाटो देशों को निशाने पर लेते हुए कहा कि होर्मुज खुलवाने की जिम्मेदारी अब उनकी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को इस रास्ते से तेल की जरूरत नहीं है और जो देश इस पर निर्भर है,वही इसकी जिम्मेदारी उठाएं।

ट्रंप का कहना है कि ईरान को होर्मुज को लेकर इसलिए चेतावनी दी क्योंकि कई देश इस मुद्दे पर अमेरिका का साथ देने से पीछे हट गए थे। उन्होंने कहा कि जो देश इस रास्ते से तेल पर निर्भर हैं,उन्हें आगे आकर इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए,जबकि अमेरिका उनकी मदद करेगा।

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर हमले के बाद से ही ईरान ने इस रास्ते को लगभग बंद कर दिया है,जिससे तेल सप्लाई पर भारी असर पड़ा है। वहीं, अब ट्रंप की यह चेतावनी तब आई है जब युद्ध और अधिक गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। अमेरिका, ईरान और इजरायल की सैन्य कार्रवाइयां जारी हैं और जलमार्ग पर नियंत्रण को लेकर संघर्ष भी बढ़ गया है। इस बीच ईरान ने अमेरिका के एफ-15ई स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। यह विमान अमेरिकी वायुसेना के सबसे भरोसेमंद और मल्टी-रोल वाले फाइटर जेट्स में गिना जाता है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article