दुनिया

'नरक में आपका स्वागत है, ताबूत में ही वापस जाओगे', ईरान ने अमेरिकी सैनिकों को दी चेतावनी; ट्रंप की बढ़ाई टेंशन

Iran US War: ईरान के प्रमुख अंग्रेजी अखबार 'तेहरान टाइम्स' ने अमेरिका को सख्त चेतावनी जारी करते हु कहा कि अगर अमेरिकी सैनिकों ने ईरान की जमीन पर कदम रखा तो वह महज ताबूत में ही वापस जाएंगे।

Image

ईरान ने अमेरिकी सैनिकों को दी चेतावनी (फोटो साभार: AI)

Iran US War: ईरान के प्रमुख अंग्रेजी अखबार 'तेहरान टाइम्स' ने शनिवार को अमेरिका को सख्त चेतावनी जारी की है। तेहरान टाइम्स ने फ्रंट पेज पर अमेरिका को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगर अमेरिकी सैनिकों ने ईरान की जमीन पर कदम रखा तो वह महज ताबूत में ही वापस जाएंगे।

'नरक में आपका स्वागत है'

तेहरान टाइम्स ने 'नरक में आपका स्वागत है' नामक शीर्षक के साथ एक चेतावनी भरा संदेश प्रकाशित किया। ईरानी अखबार ने यह चेतावनी ऐसे समय पर जारी की जब अमेरिका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान शुरू करने पर विचार कर रहा है। इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ऐलान किया कि पश्चिम एशिया में और अधिक अमेरिकी सेना पहुंच रही है और लगभग 2,500 मरीन सैनिकों को लेकर नौसेना का एक जहाज क्षेत्र में पहुंच रहा है।

जल-रोधी हमलावर पोत यूएसएस त्रिपोली और उस पर सवार 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट के जवान जापान में तैनात थे। वे ताइवान के आसपास के क्षेत्र में अभ्यास कर रहे थे, तभी लगभग दो सप्ताह पहले उन्हें पश्चिम एशिया में तैनात होने का आदेश मिला।

लगभग एक माह पहले अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हवाई हमला शुरू किया था। जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की और तब से लेकर अभी भी पश्चिम एशिया धधक रहा है। ईरान ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि अगर उसके तेल और ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया गया तो वह इजरायल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला करेगा। हाल ही में ऐसा देखा भी गया है।

ट्रंप बार-बार कर रहे बातचीत का दावा

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बार-बार ईरान के साथ बातचीत का दावा कर रहे हैं, जबकि तेहरान ने साफ किया है कि अमेरिका के साथ कोई वार्ता नहीं चल रही है। इसके अतिरिक्त, तेहरान ने अमेरिका के 15 सूत्रीय प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है, लेकिन अमेरिका ने फिलहाल युद्ध से ब्रेक लिया हुआ है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!