Pakistan: अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद बोले Bilawal Bhutto- सरकार ने उड़ाई संविधान की धज्जियां, जा रहे हैं कोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2022, 02:49 PM IST

अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद पाकिस्तान संसद भंग हो गई है। इमरान खान की सिफारिश पर राष्ट्रपति का फैसला। विपक्ष पर इमरान ने साधा निशाना कहा कि विदेशी साजिश नाकाम हुई है।

Bilawal Bhutto on Imran Khan: पाकिस्तान में नियाजी खान यानी इमरान खान की सरकार गिरते-गिरते बच गई। चालबाज इमरान ने पाकिस्तानी आवाम को अपना सरप्राइज दे दिया। एसेंबली में स्पीकर ने इमरान खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्तावको खारिज कर दिया है। वहीं इमरान की सिफारिश पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश को संबोधित करते हुए कहा है कि पाकिस्तान में विदेशी साज़िश कामयाब नहीं हो सकी।

बिलावल भुट्टो का बयान

PM Imran Khan( इमरान खान) के अविश्वास प्रस्ताव रद्द होने पर PPP अध्यक्ष Bilawal Bhutto Zardari ने कहा कि- सरकार ने संविधान का उलंघन किया हम National Assembly में धरना देंगे जब तक हमें हमारा हक़ नहीं मिलता। बिलावल ने कहा, 'सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया है, अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान नहीं होने दिया। संयुक्त विपक्ष संसद नहीं छोड़ रहा है। हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं।'

पाकिस्तान सियासत से जुड़ी अभी की 10 बड़ी बातें

1- इमरान के खिलाफ अविश्वास रद्द

2- इमरान की सिफारिश के बाद संसद भंग

3- राष्ट्रपति ने संसद भंग का लिया फैसला

4- पाकिस्तान में अब दोबारा चुनाव होगा

5- दोबारा चुनाव होने तक इमरान कार्यवाहक पीएम

6- करीब 90 दिनों बाद पाकिस्तान में होंगे दोबारा चुनाव

7- स्पीकर के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विपक्ष

8- चुनाव में आवाम तय करेगी वो किसे चाहती है:इमरान

9- 'विदेशी साज़िश के तहत लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव'

10-कौम ऐसी साज़िशों को कामयाब नहीं होने देगी:इमरान

नेता प्रतिपक्ष शहबाज शरीफ ने बयान देते हुए कहा कि पीएम और स्पीकर पर आर्टिकल 6 लगेगा और ये किसी देशद्रोह से कम नहीं है। शहबाज शरीफ ने कहा कि इमरान ने देश को अराजकता में झोंका और इमरान देश को गृहयुद्ध में झोंक रहे हैं।

End of Article