दुनिया

USA News: डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला मामले में बड़ा खुलासा, FBI ने एक पाकिस्तानी शख्स पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

US News: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान हत्या की कोशिश की गई थी। वहीं इस मामले में अब एफबीआइ जांचकर्ताओं का मानना है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वर्तमान और पूर्व अमेरिकी सरकारी अधिकारी को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी। अमेरिकी अधिकारियों द्वारा डोनाल्ड ट्रंप को ईरान से खतरा होने की आशंका जताने के कुछ दिनों बाद यह मामला सामने आया।

Image

ईरान से है डोनाल्ड ट्रंप को खतरा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Donald Trump: अमेरिका के न्याय विभाग ने ईरान से संबंध रखने वाले पाकिस्तानी व्यक्ति पर अमेरिकी धरती पर राजनीतिक हत्याओं को अंजाम देने की साजिश का आरोप लगाया है। सीएनएन ने अमेरिकी अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि एफबीआइ जांचकर्ताओं का मानना है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वर्तमान और पूर्व अमेरिकी सरकारी अधिकारी को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी।

आसिफ मर्चेंट पर न्यूयार्क संघीय अदालत में हत्या का आरोप लगाया गया। अदालत के दस्तावेज में यह नहीं बताया गया है कि किसकी हत्या की नाकाम साजिश रची गई, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों द्वारा डोनाल्ड ट्रंप को ईरान से खतरा होने की आशंका जताने के कुछ दिनों बाद यह मामला सामने आया। पिछले महीने पेंसिल्वेनिया रैली से पहले ट्रंप को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई थी। इस रैली में ट्रंप पर हमला किया गया था जिसमें वह घायल हो गए थे। यह गोलीबारी ईरान की धमकी से संबंधित नहीं थी। अटार्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा कि न्याय विभाग उन लोगों को जवाबदेह ठहराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा जो अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ ईरान की साजिश को अंजाम देने की कोशिश करेंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article