दुनिया

Bangladesh Violence: शेख हसीना को ग‍िरफ्तार कर भेजें वापस... क‍िसने की भारत से ये अपील; कई लोगों की हत्या का लगाया आरोप

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बिगड़ते हालात के बीच सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष एएम महबूब उद्दीन खोकन ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी बहन शेख रेहाना को गिरफ्तार कर बांग्लादेश वापस भेजने का आग्रह किया है।

Image

बांग्लादेश एससीबीए अध्यक्ष ने भारत से शेख हसीना और रेहाना को गिरफ्तार कर वापस भेजने का आग्रह किया

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bangladesh Violence: शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में बिगड़ते हालात के बीच सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष एएम महबूब उद्दीन खोकन ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी बहन शेख रेहाना को गिरफ्तार कर बांग्लादेश वापस भेजने का आग्रह किया है। एससीबीए सभागार में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोकन ने कहा कि हम भारत के लोगों के साथ सकारात्मक संबंध बनाए रखना चाहते हैं। कृपया देश छोड़कर भाग चुकी शेख हसीना और शेख रेहाना को गिरफ्तार कर बांग्लादेश वापस भेजें। उन्होंने हसीना पर बांग्लादेश में कई लोगों की हत्या करने का भी आरोप लगाया और कहा कि शेख हसीना ने बांग्लादेश में कई लोगों की हत्या की है। कॉन्फ्रेंस में बीएनपी समर्थक कई वकील मौजूद थे।

आपातकाल की घोषणा न करने का किया आग्रह

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, खोकन, जो बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के संयुक्त महासचिव भी हैं, ने आपातकाल की घोषणा न करने का आग्रह किया और राजनीतिक गतिविधियों और भ्रष्टाचार में शामिल सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के एक सप्ताह के भीतर इस्तीफे की मांग की। उन्होंने अटॉर्नी जनरल एएम अमीन उद्दीन समेत राज्य के कानून अधिकारियों और भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के प्रमुखों और अधिकारियों के इस्तीफे की भी मांग की, क्योंकि उन्हें हसीना के नेतृत्व वाली सरकार ने नियुक्त किया था। इसके अतिरिक्त, खोकोन ने राजनीतिक कैदियों की रिहाई की भी मांग की।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article