Donald Trump on Cuba: US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को फिर दोहराया कि ईरान के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन के बाद 'क्यूबा' (Cuba) अगला होगा। उन्होंने कहा कि यह कैरिबियन आइलैंड देश जल्द ही फेल हो जाएगा। वॉशिंगटन, DC जाते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'क्यूबा अगला होगा।' उन्होंने क्यूबा को एक 'Mess' बताया।
उन्होंने आगे कहा, 'यह एक फेल होता हुआ देश है, और वे अगले होंगे। बहुत कम समय में, यह फेल हो जाएगा, और हम इसकी मदद के लिए वहां होंगे। हम अपने महान क्यूबा-अमेरिकियों की मदद के लिए वहां होंगे।'
क्यूबा जाएगा रूसी तेल, इसपर क्या बोले ट्रंप?
जब उनसे पूछा गया कि क्या न्यूयॉर्क टाइम्स की यह रिपोर्ट सच है कि एक रूसी तेल टैंकर को क्यूबा पहुंचने की इजाजत दी जाएगी, तो ट्रंप ने कहा कि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमें किसी के एक जहाज भरकर तेल लाने से कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि उन्हें जिंदा रहना है।'
उन्होंने कहा, 'मैंने उनसे कहा, अगर कोई देश अभी क्यूबा में कुछ तेल भेजना चाहता है, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है, चाहे वह रूस हो या कोई और।'
जब उनसे (ट्रंप) पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात की चिंता है कि इससे उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को मदद मिलेगी, तो ट्रंप ने कहा कि इससे पुतिन को कोई मदद नहीं मिलती। ट्रंप बोले, 'उनका एक जहाज भरकर तेल चला जाता है। बस यही बात है। यह ठीक है। अगर वह ऐसा करना चाहते हैं और अगर दूसरे देश ऐसा करना चाहते हैं, तो मुझे इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। इसका कोई असर नहीं होगा, क्यूबा तो खत्म हो चुका है।'
उन्होंने आगे कहा, 'वहां एक बुरा शासन है। वहां बहुत बुरा और भ्रष्ट नेतृत्व है, और चाहे उन्हें तेल का एक जहाज मिले या न मिले, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मैं तो यही चाहूंगा कि उसे आने दिया जाए, चाहे वह रूस हो या कोई और, क्योंकि लोगों को गर्मी और ठंडक और बाकी सभी चीजों की जरूरत होती है।'
