Donald Trump on Charlie Kirk murder: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि एक महान व्यक्ति का निधन हो गया। यह एक दुखद हफ्ता है। वह चार्ली किर्क की स्मृति में आयोजित एक सभा में शामिल होंगे। वहीं, जब ट्रंप से रविवार को पूछा गया कि क्या किर्क की मृत्यु के बाद वह अपने राजनीतिक विरोधियों की जांच करेंगे, तो उन्होंने कहा कि वह पहले से ही अपने विरोधियों के खिलाफ जांच चलाए हुए हैं।
वामपंथी नेताओं के खिलाफ बड़ी जांच
न्यू जर्सी से वाशिंगटन वापस जाते वक्त ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'उन पर पहले से ही एक बड़ी जांच चल रही है, जिन लोगों के बारे में आप पारंपरिक रूप से कहेंगे कि वे वामपंथी हैं।' बता दें कि किर्क की मृत्यु के बाद की स्थिति राजनीतिक मतभेदों के बीच जनता के लिए सहनशीलता की खड़ी बन गई है।
हत्यारे के पीछे कौन?
रिपब्लिकन न केवल हत्यारे को, बल्कि उन लोगों को भी सजा देने की मांग कर रहे हैं जिनके कहने व आवेश में आकर किर्क की हत्या की गई और पार्टी के सहयोगियों को अपमानित किया गया।
साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अभिनेत्री क्रिस्टिन चेनोवेथ जैसे लोगों की आलोचना की है, जिन्होंने किर्क की मृत्यु पर ऑनलाइन रूप से संवेदना व्यक्त की थी।
वहीं, Utah के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स, जो कि एक रिपब्लिकन हैं उन्होंने कहा कि हत्या के मकसद की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।
