दुनिया

'इंतकाम तय है...'मोजतबा खामेनेई की नई तस्वीर आई सामने, ईरानी सुप्रीम लीडर ने अमेरिका को क्या दे दी धमकी?

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने दावा किया कि उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक कंटेनर जहाज पर IRGC के हमले के जवाब में कार्रवाई की। इसके बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद करने का दावा किया। इसी बीच, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की नई तस्वीर जारी हुई, जिसमें उन्होंने अपने पिता अली खामेनेई की मौत का बदला लेने का संकल्प दोहराया।

Image

मोजता खामेनेई की नई फोटो आई सामने। AI IMAGE

US Iran War: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव एक फिर गहराता जा रहा है। अमेरिकी सेना के मुताबिक यह कार्रवाई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज एम/वी जीएफएस गैलेक्सी पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के हमले के जवाब में की गई। अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने दावा किया कि एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया गया है। वहीं, ईरान के नए सुप्रीम लीडर आयतुल्ला मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) की एक नई तस्वीर ईरानी सरकारी मीडिया ने जारी की है।

मोजतबा खामेनेई ने संदेश में क्या कहा?

यह तस्वीर ऐसे समय सामने आई है, जब उन्होंने अपने पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत का बदला लेने की कसम खाते हुए कहा था, "अपने शहीद नेता और इन दो युद्धों के सभी शहीदों के खून का बदला लेना हमारे देश की इच्छा है और इसे निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। यह मामला न तो मेरे व्यक्तिगत अस्तित्व पर निर्भर करता है और न ही अन्य अधिकारियों पर। हम (जीवित) मौजूद रहें या न रहें, यह बदला लिया जाएगा और जल्द ही दुनिया भर के स्वतंत्रता-प्रेमी इस ईश्वरीय मिशन के एक हिस्से को पूरा करेंगे।"

पिता के अंतिम संस्कार में नहीं दिखे मोजतबा

बता दें कि युद्ध शुरू होने के बाद से मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं और केवल लिखित बयानों के माध्यम से ही दुनिया से संवाद कर रहे हैं। उम्मीद थी कि वे अपने पिता के अंतिम संस्कार जुलूस में सार्वजनिक रूप से उपस्थित होंगे। हालांकि, खामेनेई के अन्य बेटे - मुस्तफा, मेसम और मसूद - अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के ताबूतों को तेहरान के ग्रैंड मोसाला में ले जाते समय रोते हुए दिखाई दिए, लेकिन सरकारी मीडिया द्वारा साझा किए गए फुटेज में मोजतबा नहीं दिखे। बताया जाता है कि मोजतबा खामेनेई सुरक्षा कारणों से अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उनकी हत्या की कोई भी कोशिश की गई, तो वह ईरान को पूरी तरह से तबाह कर देंगे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!