दुनिया

VIDEO: 'ये तो बस नमूना है...', ईरान ने दिखाया ड्रोन का भंडार और फिर दे दी अमेरिका को धमकी; वीडियो देख दुनिया दंग!

US Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध तेजी से गंभीर होता जा रहा है, जहां आईआरजीसी ने मिसाइल और ड्रोन भंडार का वीडियो जारी कर अपनी ताकत का संकेत दिया है और इसे “हिमखंड का सिरा” बताया है। बता दें कि ईरान ने अमेरिकी एफ-35 को मार गिराने का दावा किया, हालांकि अमेरिका के के अनुसार विमान सुरक्षित लैंड हो गया और पायलट सुरक्षित है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि उसके ऊर्जा ठिकानों पर हमला हुआ तो वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर सकता है और क्षेत्रीय ऊर्जा ढांचे को निशाना बना सकता है, जिससे वैश्विक तनाव और बढ़ गया है।

Image

ईरान ने वीडियो शेयर कर दिखाया ड्रोन का जखीरा।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

US Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध हर बीते वक्त के साथ और भी खतरनाक होता जा रहा है। अमेरिका लगातार ईरान पर बिना शर्त सरेंडर करने की धमकी दे रहा है। वहीं, ईरान सरेंडर करने के मूड में तो छोड़िए वो युद्ध के लिए खुद को और मजबूती से तैयार कर रहा है। इसी बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने मिसाइल और ड्रोन के जखीरों का एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो शेयर करते हुए आईआरजीसी ने लिखा 'यह तो हिमखंड का सिर्फ सिरा है।' वीडियो में ड्रोन के जखीरों के साथ विभिन्न न्यूज चैनलों के उन खबरों के एक्स पोस्ट को भी दिखाया गया है, जिसमें दावा किया है कि ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट एफ-35 को मार गिराया है।

ईरान ने किया था एफ-35 फाइटर जेट मार गिराने का दावा

ईरान की तरफ से कहा गया है कि अमेरिका का F-35 फाइटर जेट ईरान के एयरस्पेस में था तभी उसे हिट किया गया। ईरानी मीडिया की तरफ से वीडियो भी जारी किया गया है। हमले के बाद जेट को मिडिल ईस्ट के एक अमेरिकी एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सबसे महंगे F-35 फाइटर जेट को लेकर अमेरिका का बयान भी सामने आया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट ईरान के ऊपर एक कॉम्बैट मिशन पर था तभी उस पर हमला हुआ। हालांकि, विमान सुरक्षित उतार लिया गया और पायलट पूरी तरह सुरक्षित है।

अमेरिका ने किया ऊर्जा संयंत्रों पर हमला तो...

ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसके ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया गया, तो रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही इस्राइल और खाड़ी देशों के ऊर्जा ढांचे पर भी हमले की धमकी दी है।

ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फघारी ने कहा कि फिलहाल होर्मुज जलडमरूमध्य दुश्मनों के लिए सीमित है, लेकिन अगर अमेरिका अपनी धमकी पर अमल करता है तो इसे पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!