दुनिया

'खुद ही ढह जाएगा IDF', युद्ध के बीच ईरान का बड़ा दावा; क्या सैनिकों की कमी से जूझ रहा इजरायल?

US Iran War: ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद गालिबफ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, इजरायली सैन्य प्रमुख ने चेतावनी दी, “मैं 10 खतरे के संकेत दे रहा हूं। आईडीएफ खुद ही ढह जाएगा।” इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के चीफ ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि लगातार कई मोर्चों पर युद्ध और सैनिकों की कमी के कारण इजरायली सेना “खुद ही ढह सकती है।”

Image

सैनिकों की कमी से जूझ रहा इजरायल: ईरान का दावा

US Iran War: पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान शुरू करने पर विचार कर रहा है। इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ऐलान किया कि पश्चिम एशिया में और अधिक अमेरिकी सेना पहुंच रही है और लगभग 2,500 मरीन सैनिकों को लेकर नौसेना का एक जहाज क्षेत्र में पहुंच रहा है। वहीं, दूसरी ओर हूती विद्रोही, लगातार इजरायल को निशाना बना रहे हैं।

'खुद ही ढह जाएगा आईडीएफ'

करीब 1 महीने के बाद भी ईरान डटकर मैदान-ए-जंग में खड़ा है। इसी बीच ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद गालिबफ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, इजरायली सैन्य प्रमुख ने चेतावनी दी, “मैं 10 खतरे के संकेत दे रहा हूं। आईडीएफ खुद ही ढह जाएगा।”

इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के चीफ ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि लगातार कई मोर्चों पर युद्ध और सैनिकों की कमी के कारण इजरायली सेना “खुद ही ढह सकती है।”

सैनिकों की कमी से जूझ रहा आईडीएफ

आईडीएफ (IDF) प्रमुख ने माना कि सेना पर भारी दबाव है और सैनिकों की कमी गंभीर समस्या बन रही है। उन्होंने सरकार से भर्ती कानून और रिजर्व फोर्स को मजबूत करने की मांग भी की है।

गालिबाफ ने कहा कि इजरायल की स्थिति पहले से कमजोर हो रही है। ऐसे में ईरान अपनी सैन्य रणनीति को और तेज़ करेगा। इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई और बढ़ सकती है।

गालिबाफ ने इजरायल पर आरोप लगाया कि, खाड़ी में इस तरह से तनाव बढ़ाकर और ईरान के औद्योगिक ढांचे पर हमला करके, अपराधी जायोनी शासन इन चेतावनियों को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, उन्होंने दावा किया कि ईरान के हमलों की वजह से आईडीएफ जल्द ही ढह जाएगी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!