दुनिया

UK Elections: लेबर पार्टी ने बहुमत के लिए जरूरी सीटों पर जीत हासिल की, ऋषि सुनक की पार्टी बुरी तरह हारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 5, 2024, 10:42 AM IST

यूके चुनाव में ऋषि सुनकी की लेबर पार्टी को करारी हार मिली है। उसने बहुमत के लिए जरूरी सीटों पर जीत हासिल कर ली है। इसी के साथ ऋषि सुनक ने हार मान ली है।

Image

यूके चुनाव में लेबर पार्टी की जीत

Photo : AP

UK Election Results 2024: ब्रिटेन में हुए आम चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। लेबर पार्टी ने बहुमत के लिए जरूरी सीटों पर जीत हासिल कर ली है। इसी के साथ ऋषि सुनक ने हार मान ली है। सुनक ने कहा, लेबर पार्टी ने यह आम चुनाव जीत लिया है। मैंने कीर स्टार्मर को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया। उन्होंने कहा, आज ब्रिटेन की सत्ता शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से बदलेगी। उन्होंने कहा, अब मैं लंदन जाऊंगा और चुनाव के नतीजों की समीक्षा करूंगा। उन्होंने कहा, मुझे खेद है। मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं।

कंजरवेटिव पार्टी ने बहुमत हासिल किया

आधिकारिक परिणामों से पता चला है कि लेबर पार्टी ने अगली सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटें जीत ली हैं। शुक्रवार सुबह पांच बजे तक लेबर पार्टी ने 650 में से 326 सीटें पर जीत हासिल कर ली है। ब्रिटेन में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री सुनक ने उत्तरी इंग्लैंड में रिचमंड एवं नॉर्थलेरटन सीट पर 23,059 वोट के अंतर के साथ दोबारा जीत हासिल की, लेकिन वह देश में 14 साल की सरकार के बाद अपनी पार्टी को दोबारा से जीत हासिल कराने में असफल रहे।

लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर होलबोर्न एवं सेंट पैनक्रास सीट से जीत गए हैं और वह देश के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं। अब तक के परिणामों में लेबर पार्टी को मिली जीत पर 61 वर्षीय स्टार्मर ने कहा, मैं आपकी आवाज बनूंगा, आपका साथ दूंगा, हर दिन आपके लिए लड़ूंगा। लेबर पार्टी के नेता ने कहा कि परिवर्तन यहीं से शुरू होता है क्योंकि यह आपका लोकतंत्र है, आपका समुदाय है, आपका भविष्य है। आपने मतदान किया है। अब समय आ गया है कि हम अपना काम करें। स्टार्मर ने अपनी पार्टी की जीत के बाद सभी मतदाताओं का आभार जताया।

एग्जिट पोल के अनुसार, आम चुनाव में लेबर पार्टी को 410 सीट मिलने का अनुमान जताया गया था जबकि रुझानों में उसे 405 सीटें, जबकि ऋषि सुनक की पार्टी को केवल 154 सीटें मिलती दिख रही हैं।

यूके में होता है इस तरह चुनाव

यूनाइटेड किंगडम चुनाव का ताना-बना दिलचस्प है। यूके इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड से मिलकर बनता है और आम चुनाव इन सभी देशों पर लागू होते हैं। यूके में कुल 650 निर्वाचन क्षेत्र हैं, इनमें से 533 सीटें इंग्लैंड, 59 सीटें स्कॉटलैंड, 40 सीटों वेल्स और 18 सीटें उत्तरी आयरलैंड में हैं। बता दें कि यूके के भीतर आने वाले इन देशों की अपनी सरकार भी होती है और वहां हर पांच साल में चुनाव होते हैं।

End of Article