दुनिया

कैलिफोर्निया में 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी रद्द, अधिकारियों ने दी जानकारी

Tsunami Warning Canceled In California: कैलिफोर्निया के तट पर गुरुवार को एक भयानक भूकंप आया जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। जानकारी के अनुसार अब कैलिफोर्निया के लिए जारी सुनामी की चेतावनी को रद्द कर दिया है। अधिकारियों द्वारा कैलिफोर्निया में हुए नुकासान का आकलन जारी है।

Image

कैलिफोर्निया में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी रद्द

Earthquake in California: आज सुबह 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद पूरे कैलिफोर्निया में नुकसान का आकलन जारी है। भूकंप का केंद्र तटीय शहर फर्नडेल से लगभग 100 किमी दूर था, जहां के निवासियों को झटके महसूस हुए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने शुरू में कैलिफोर्निया और ओरेगन के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी, लेकिन कुछ ही समय बाद इसे रद्द कर दिया गया। हम्बोल्ट काउंटी में 10000 से अधिक घरों में बिजली कटौती की सूचना है। हालांकि वहां कोई महत्वपूर्ण नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।

भूकंप के बाद कैलिफोर्निया में आपातकाल की घोषणा

जानकारी के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। इस क्षेत्र में 7.0 तीव्रता और उससे अधिक के शक्तिशाली भूकंप शायद ही कभी अनुभव किए जाते हैं। आमतौर पर हर साल वैश्विक स्तर पर इस आकार के केवल 10 से 15 भूकंप आते हैं। बता दें इससे पहले, चेतावनी में कहा गया था कि अभी तक किसी भी क्षेत्र में कोई लहर नहीं आई है, लेकिन समुद्र तट के पास रहने वाले किसी भी व्यक्ति को खतरे की संभावना के प्रति सतर्क रहना चाहिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article