Times Now Navbharat
live-tv
Premium

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच डील की 10 बड़ी बातें, 'ड्रैगन लैंड' में किन-किन मुद्दों पर सहमत हुए China और US?

US China Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे से दोनों देशों के बीच जारी तनाव में जहां कमी आने के संकेत दिखे हैं, वहीं दोनों के बीच व्यापार पर भी कई बड़े समझौते हुए हैं।

Image
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो-AP)
Authored by: Shishupal Kumar
Updated May 15, 2026, 12:06 IST

US China Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय चीन के दौरे पर हैं। डोनाल्ड ट्रंप और चीनी के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वार्ता हो चुकी है। इस ऐतिहासिक वार्ता के दौरान कई ऐसे मुद्दों पर सहमति बनी है, जिससे पूरी दुनिया प्रभावित होगी। ईरान जंग से लेकर ताइवान विवाद तक पर दोनों नेताओं ने अपने-अपने मत स्पष्ट रूप से रखे और समझौते के करीब भी पहुंचते दिखे हैं। चीन और अमेरिका के बीच हाल के वर्षों में काफी तनातनी देखने को मिली है, इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच जारी तनाव को कम करने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं, डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच डील की 10 बड़ी बातें...

1. बोर्ड ऑफ ट्रेड

दोनों देशों का नया व्यापार निगरानी बोर्ड बनाने पर सहमति हुई है, जो दोनों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करेगा। एक बयान में कहा गया है कि अमेरिका और चीन लगभग 30 अरब डॉलर के सामान पर शुल्क कटौती की निगरानी के लिए एक "व्यापार बोर्ड" की स्थापना करेंगे। व्यापार वार्ता पर जिनपिंग ने कहा कि दोनों पक्षों की आर्थिक और व्यापार टीमों ने ’’आम तौर पर संतुलित और सकारात्मक परिणाम’’ दिए हैं। उन्होंने कहा कि चीन अपने दरवाजे व्यापक रूप से खोलेगा, अमेरिकी कंपनियां लंबे समय से देश के आर्थिक सुधारों में शामिल रही हैं और अमेरिका का पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का विस्तार करने के लिए स्वागत है।

2. ताइवान मुद्दा

अमेरिका ताइवान को अलग राष्ट्र के मामले पर सपोर्ट करते रहा है, जिससे चीन खफा रहा है। अब ट्रंप के साथ मीटिंग के दौरान ताइवान मुद्दे पर शी ने कहा गलत हैंडलिंग से टकराव या संघर्ष हो सकता है। चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार जिनपिंग ने ट्रंप को चेतावनी दी कि ताइवान को लेकर मतभेद दोनों देशों के बीच टकराव या संघर्ष का कारण बन सकते हैं। 'शिन्हुआ’ के विवरण के अनुसार, यहां बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में शी चिनफिंग ने ट्रंप से कहा कि अगर ताइवान का मामला अच्छी तरह से संभाला जाता है, तो अमेरिका-चीन संबंध ’’पूरी तरह स्थिर रहेंगे’’।

शी ने कहा कि लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो दोनों देशों के सामने ’’टकराव और यहां तक कि संघर्ष’’ का खतरा है, जिससे पूरे संबंध गंभीर खतरे में पड़ जाएंगे।

बीजिंग में पीपुल्स ग्रेट हॉल में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ राजकीय रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- AP)

बीजिंग में पीपुल्स ग्रेट हॉल में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ राजकीय रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- AP)

3. रेयर अर्थ मिनरल्स पर अमेरिका को राहत

चीन, अमेरिका को रेयर अर्थ मिनरल्स की आपूर्ति बढ़ाने पर सहमत हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के जवाब में चीन ने अप्रैल 2025 में दुर्लभ धातुओं के निर्यात पर नियंत्रण लागू किया था। जिससे अमेरिका को काफी परेशानी हो रही थी।

4. ईरान पर अमेरिका के साथ आएगा चीन, खुलवाएगा होर्मुज

ट्रंप और जिनपिंग ने वैश्विक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की आवश्यकता पर सहमति जताई है। व्हाइट हाउस के अनुसार जिनपिंग ने होर्मुज को पार करने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने का भी विरोध किया, जो अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद से प्रभावी रूप से बंद है। एक अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि चिनफिंग ने खाड़ी के तेल पर भविष्य में चीनी निर्भरता को कम करने के लिए चीन द्वारा अधिक अमेरिकी तेल खरीदने को लेकर भी रुचि दिखाई।

5. चीन से कृषि खरीद करेगा चीन

चीन, अमेरिकी सोयाबीन और कृषि उत्पादों की बड़ी खरीद करेगा। चीन ने ट्रंप प्रशासन के साथ टैरिफ विवाद के बीच अमेरिकी सोयाबीन की खरीद बंद कर दी थी और पिछले दिसंबर में ही उसने फिर से खरीद शुरू की।

6. चिप्स और प्रौद्योगिकी निर्यात पर अमेरिकी प्रतिबंध

चिप्स और प्रौद्योगिकी निर्यात पर अमेरिकी प्रतिबंध जारी रहेंगे। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने शुक्रवार को ब्लूमबर्ग टीवी को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि बीजिंग में चीनी अधिकारियों के साथ हुई चर्चा में सेमीकंडक्टर चिप्स पर अमेरिकी निर्यात नियंत्रण प्रमुख विषय नहीं था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फोटो- AP)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फोटो- AP)

7. बोइंग से 200 प्लेन खरीदेगा चीन

चीन बोइंग विमानों और ऊर्जा उत्पादों की बड़ी खरीदारी करेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि बीजिंग में हुई उच्च स्तरीय बैठक के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 200 बोइंग जेट विमानों का ऑर्डर देने पर सहमति जताई। फॉ

8. AI सहयोग पर सहमति

अमेरिका और चीन कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर नियंत्रण उपायों पर चर्चा करेंगे, जिसमें शक्तिशाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडल को गैर-सरकारी संस्थाओं के हाथों में जाने से रोकने के लिए एक प्रोटोकॉल स्थापित करना शामिल है।

9. फेंटानिल पर चीन लगाएगा रोक

चीन 'फेंटानिल' रसायनों के निर्यात पर सख्ती करेगा। ट्रंप के एजेंडे में फेंटानिल एक अहम मुद्दा था। अमेरिका लंबे समय से चीनी व्यवसायों पर जानबूझकर मैक्सिकन ड्रग कार्टेल को फेंटानिल की आपूर्ति करने का आरोप लगाता रहा है, जो इनका इस्तेमाल ड्रग्स बनाने में करते हैं।

10. स्थिरता पर फोकस

दोनों नेता राइवलरी ट्रैप से बचकर संबंध स्थिर रखना चाहते हैं। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिका के अपने समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से वार्ता के दौरान कहा कि चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंध परस्पर दोनों के लिए लाभकारी हैं। चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि तथ्य बार-बार साबित करते हैं कि व्यापार युद्धों में कोई विजेता नहीं होता। साथ ही उन्होंने दोनों पक्षों से अपील की कि वे मिलकर उस सकारात्मक गति को बनाए रखें।

आज अमेरिका लौट जाएंगे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान युद्ध, व्यापार, प्रौद्योगिकी और ताइवान पर चीनी नेता शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की श्रृंखला के लिए बीजिंग की अपनी यात्रा समाप्त कर रहे हैं। ट्रंप के वाशिंगटन रवाना होने से पहले, शुक्रवार को शी जिनपिंग के आधिकारिक आवास पर दोनों नेताओं को एक साथ कुछ और समय बिताने का अवसर मिलेगा। शुक्रवार को शी जिनपिंग से दोबारा मुलाकात करते हुए ट्रंप ने इस यात्रा को "अविश्वसनीय" बताया।

End of Article