दुनिया

'लड़ाई नहीं रोकी तो नहीं होगा व्यापार समझौता', ट्रंप ने धमकाया तो सीजफायर को राजी हुए थाईलैंड-कंबोडिया

Thailand Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव अपने चरण पर है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में अब अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री हुई है। ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया को चेतावनी दी कि संघर्ष अगर जारी रहा तो वह व्यापार समझौता नहीं करेंगे। बकौल ट्रंप, थाईलैंड और कंबोडिया दोनों ही तत्काल युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं।

Image

थाईलैंड कंबोडिया सघर्ष में कूदा अमेरिका (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Thailand Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव अपने चरण पर है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में अब अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री हुई है। ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया को चेतावनी दी कि संघर्ष अगर जारी रहा तो वह व्यापार समझौता नहीं करेंगे। बकौल ट्रंप, थाईलैंड और कंबोडिया दोनों ही तत्काल युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं।

क्या कुछ बोले डोनाल्ड ट्रंप?

ट्रंप ने दावा किया कि थाईलैंड और कंबोडिया के नेता सीजफायर पर जल्द बातचीत के लिए तुरंत मिलने पर सहमत हो गए, क्योंकि वह अपनी सीमा पर तीन दिनों से चल रही लड़ाई के बाद शांति स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। स्कॉटलैंड की यात्रा के दौरान ट्रंप ने पोस्ट में कहा, ''उन्होंने कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट और थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई से बात की है और उन्हें चेतावनी दी है कि अगर सीमा संघर्ष जारी रहा तो वह दक्षिण पूर्व एशियाई सरकारों में से किसी के साथ भी व्यापार समझौते नहीं करेंगे।''

ट्रंप ने कहा कि दोनों पक्ष तत्काल सीजफायर और शांति चाहते हैं। ट्रंप द्वारा दोनों नेताओं से बातचीत से पहले थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर तीसरे दिन भी झड़पें जारी रहीं। खबरों के मुताबिक, गुरुवार को शुरू हुए संघर्ष में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। थाईलैंड में 19 और कंबोडिया में 13 लोगों की मौत हुई है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 800 किलोमीटर लंबी सीमा दशकों से विवादित रही है, लेकिन पिछले टकराव सीमित और संक्षिप्त रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article