दुनिया

Texas floods: टेक्सास में बाढ़ से भारी तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, कई अभी भी लापता, तलाशी जा रहीं जिंदगियां

टेक्सास में लापता लोगों की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए अधिकारियों ने आपात नंबर जारी किया है। इसके बाद लापता बड़ी संख्या में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा गुमशुदगी के केस केर काउंटी से आए हैं। समझा जाता है कि छुट्टियों के दौरान लोग इस इलाके में गए थे। राज्यपाल ने कहा कि लगता है कि ऐसे लोग होटल और पंजीकृत शिविरों में नहीं गए थे।

Image

टेक्सास में बाढ़ से 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। तस्वीर-AP

Photo : AP

Texas floods : अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। टेक्सास के मध्य भाग में आई इस बाढ़ में अब तक कम से कम 107 लोगों की मौत हो गई है जबिक डेढ़ सौ लोग लापता बताए जा रहे हैं। लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। हालांकि, इलाके में हो रही बारिश बचाव कार्य में बाधा खड़ी कर रही है। रविवार के बाद से लापता लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। राज्यपाल एबॉट ने बीते पहले यह आंकड़ा 41 बताया था।

टेक्सास में लापता लोगों की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए अधिकारियों ने आपात नंबर जारी किया है। इसके बाद लापता बड़ी संख्या में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा गुमशुदगी के केस केर काउंटी से आए हैं। समझा जाता है कि छुट्टियों के दौरान लोग इस इलाके में गए थे। राज्यपाल ने कहा कि लगता है कि ऐसे लोग होटल और पंजीकृत शिविरों में नहीं गए थे।

texas flood

मारे गए लोगों की याद में प्रार्थना सभा करतीं महिलाएं। तस्वीर-AP

अधिकारियों ने बताया कि जान गंवाने वालों में गर्मी की छुट्टियों में आयोजित शिविरों (समर कैंप) में भाग लेने वाले कई बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण कम से कम 104 लोगों की मौत हो गई। टेक्सास हिल कंट्री में ग्रीष्मकालीन शिविर ‘कैंप मिस्टिक’ के संचालकों ने बताया कि उसके शिविर में भाग ले रहे 27 लोगों की बाढ़ के कारण मौत हो गई। केर काउंटी के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि शिविर में भाग ले रहे 11 लोग लापता हैं।

texas flood

बाढ़ की चपेट में आने से बड़ी संख्या में बच्चों की भी मौत हुई है। तस्वीर-AP

अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्ताओं को ‘कैंप मिस्टिक’ और कई अन्य ग्रीष्मकालीन शिविरों का आयोजन करने वाली इस काउंटी में 28 बच्चों सहित 84 लोगों के शव मिले हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। कैंप मिस्टिक ने सोमवार को एक बयान में कहा कि हमारी शोक संवेदनाएं अकल्पनीय त्रासदी झेल रहे पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

texas flood

बाढ़ के बाद इलाके में चारो तरफ कीचड़ फैला है। तस्वीर-AP

टेक्सास में जब गरज-तूफान या ट्रॉपिकल स्टॉर्म आते हैं, तो वे बहुत अधिक मात्रा में बारिश की वजह बनते हैं। अगर यह बारिश लगातार कई घंटों या दिनों तक होती है, तो मिट्टी पानी सोख नहीं पाती और जलभराव हो जाता है। तेज बारिश जब बहुत कम समय में होती है, खासकर शहरी इलाकों में, तो नालियों और सीवर सिस्टम में इतनी क्षमता नहीं होती कि वे तुरंत पानी निकाल सकें।

texas flood

बचाव कर्मी लोगों की तलाश कर रहे हैं। तस्वीर-AP

इससे अचानक बाढ़ आ जाती है। भारी बारिश से नदियों और जलाशयों में जलस्तर तेजी से बढ़ता है। जब ये अपने किनारों को पार कर जाते हैं, तो आसपास के इलाके बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article