दुनिया

रूसी जनरल पर हमले को लेकर दुबई में पकड़ा गया एक संदिग्ध! दो सहयोगियों की भी हुई पहचान; जानिए पूरा मामला

Russia Shooting Case: रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने रविवार को कहा कि मॉस्को में रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी के उप प्रमुख को गोली मारने के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को दुबई में हिरासत में लिया गया।

Image

लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव

Photo : AP

Russia Shooting Case: रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने रविवार को कहा कि मॉस्को में रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी के उप प्रमुख को गोली मारने के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को दुबई में हिरासत में लिया गया और बाद में उसे रूस को सौंप दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

जांच समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव को शुक्रवार को उत्तर पश्चिमी मॉस्को के एक अपार्टमेंट भवन में एक हमलावर ने कई गोली मारी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने बताया कि रूसी नागरिक ल्युबोमिर कोरबा को दुबई में गोलीबारी करने के संदेह में हिरासत में लिया गया है। एफएसबी ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि उसने उसके दो 'सहयोगियों' की भी पहचान की है, जिनमें से एक को मॉस्को में हिरासत में लिया गया था और दूसरा 'यूक्रेन के लिए रवाना हो गया था।'

एजेंसियां क्या आगे की करेंगे जांच?

गोलीबारी के बारे में पूछे जाने पर, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा कि जांच को आगे बढ़ाना कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर निर्भर होगा, लेकिन उन्होंने इसे यूक्रेन द्वारा शांति वार्ता को पटरी से उतारने के इरादे से किया गया एक स्पष्ट 'आतंकवादी कृत्य' बताया। रूस के आरोपों पर टिप्पणी के अनुरोध पर कीव से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

गोलीबारी की यह घटना रूस, यूक्रेन और अमेरिका के वार्ताकारों द्वारा संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में दो दिनों की वार्ता समाप्त करने के एक दिन बाद हुई, जिसका उद्देश्य यूक्रेन में लगभग चार साल से जारी युद्ध को समाप्त करना था।

सनद रहे कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में जेलेंस्की ने कहा था कि अमेरिका ने यूक्रेन और रूस को लगभग चार साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौते पर पहुंचने के वास्ते जून की समयसीमा दी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article