दुनिया

Halloween पार्टी में एक सेलेब्रिटी के आने से मची भगदड़, संकरी गली और 1 लाख लोग, बेहद खौफनाक,देखें ये Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 04:37 PM IST

halloween party stampede:साउथ कोरिया की हैलोवीन पार्टी में जो भयानक मंजर सामने आया है उसे देखकर आप सिहर जायेंगे, लाशों की कतार, घायलों की चीख पुकार ही बस वहां सुनाई दे रही थी।

Image

पार्टी में एक सेलेब्रिटी के आने से मची भगदड़

KEY HIGHLIGHTS
हैलोवीन पार्टी में संकरी गली और 1 लाख लोग जमा थे
लोग बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने के लिए अपने घरों से निकल आए थे
हैलोवीन पार्टी जहां मनाई जा रही थी, वो काफी संकरी सड़क थी

south korea, halloween party stampede update: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में 'हैलोवीन' (halloween) के दौरान भीड़ के एक संकरी गली में घुसने के प्रयास से मची भगदड़ में कुचलकर मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है, जबकि 82 अन्य घायलों का इलाज जारी है।कोरोना के बाद पहली बार हैलोवीन उत्सव मनाया जा रहा था, लोग बड़ी संख्या में इस पार्टी में शामिल होने के लिए अपने-अपने घरों से निकल आए थे।

जिस जगह पर हैलोवीन पार्टी मनाई जा रही थी, वो काफी संकरी सड़क थी, इस पार्टी में भाग लेने के लिए एक लाख से भी ऊपर लोग पहुंच गए। परिणाम ये हुआ कि कुछ ही देर में वहां पर भीड़ की वजह से लोगों का दम घुटने लगा और भगदड़ मच गई।

आपातकालीन कर्मियों और राहगीरों ने राजधानी के इटेवन जिले में शनिवार को मची भगदड़ के बाद सड़कों पर पड़े लोगों को सांस दिलाने की कोशिश की।सियोल के योंगसन अग्निशमन विभाग के प्रमुख चोई सेओंग-बीओम के अनुसार, मृतकों और घायलों में ज्यादातर किशोर और 20 वर्ष के आसपास की आयु के युवा शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मृतकों में 19 विदेशी भी हैं, जिनकी राष्ट्रीयता के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है। घायलों में से 19 की हालत नाजुक है, लिहाजा मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इटेवन में देश के सबसे बड़े आउटडोर 'हैलोवीन' उत्सव के लिए लगभग 100,000 लोग एकत्रित हुए थे। ऐसा माना जा रहा है कि सियोल के प्रमुख पार्टी स्पॉट हैमिल्टन होटल की ओर जा रहे लोगों की भीड़ एक संकरी गली में घुस गई और इसी दौरान भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई और भीड़ में कुचलकर लोग हताहत हो गए।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article