दुनिया

दक्षिण कोरिया की पूर्व पहली महिला गिरफ्तार, पति पहले से हैं जेल में, इस मामले में हुई कार्रवाई

योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक ही समय में पूर्व राष्ट्रपति और देश की पहली पूर्व महिला का जेल जाना अपने आप में अनूठा है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पूर्व महिला किम यदि बाहर रहती हैं तो वह साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर सकती हैं। विशेष काउंसिल मिन जूंग की की टीम ने गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की थी।

Image

भ्रष्टाचार मामले में किम कियोन ही गिरफ्तार। तस्वीर-AP

Photo : AP

South Korea former first lady : दक्षिण कोरिया में भ्रष्टाचार के मामले में देश की पूर्व पहली महिला किम कियोन ही की गिरफ्तारी हुई है। कियोन देश के पूर्व राष्ट्रपति यून सूक येओल की पत्नी हैं। रिश्वतखोरी, स्टॉक में हेरफेर और एक उम्मीदवार के चयन में दखलंदाजी सहित विभिन्न संदिग्ध अपराधों के आरोपों पर कियोन को गिरफ्तार किया गया है। सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने मंगलवार देर शाम किम कियोन ही का गिरफ्तारी वारंट जारी किया। कंजरवेटिव पार्टी के नेता यून को अप्रैल में पद से हटा दिया गया था और दिसंबर में ‘मार्शल लॉ’ लागू करने के बाद पिछले महीने उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था।

अपने आप में अनूठा है यह मामला

योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक एक ही समय में पूर्व राष्ट्रपति और देश की पहली पूर्व महिला का जेल जाना अपने आप में अनूठा है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पूर्व महिला किम यदि बाहर रहती हैं तो वह साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर सकती हैं। विशेष काउंसिल मिन जूंग की की टीम ने गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की थी।

Kim Keon Hee

दक्षिण कोरिया की पूर्व पहली महिला हैं किम। तस्वीर-AP

साक्ष्यों को नष्ट कर सकती हैं किम-अभियोजक

यह टीम कैपिटल मार्केट एक्ट, द पॉलिटिकल फंड्स एक्ट और रिश्वत लेने के आरोपों की जांच कर रही है। सुनवाई के दौरान अभियजकों ने कहा कि किम द्वारा सबूतों को नष्ट करने का खतरा बना हुआ है। किम की कानूनी टीम ने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रही हैं, हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। यून पहले राष्ट्रपति हैं, जिन्हें उनकी पत्नी किम के साथ आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

Kim Keon Hee

किम के पति पहले से ही जेल में बंद हैं। तस्वीर-AP

महंगे उपहार लेने का भी आरोप

किम पर आरोप है कि उन्होंने 2009 से 2012 के बीच एक कार कंपनी के स्टॉक कीमत में हेरफेर करने के लिए एक योजना में हिस्सा लिया।इसके अलावा उन्होंने 2022 के उपचुनाव में उम्मीदवारों के चयन और 2024 के आम चुनाव में कथित रूप से दखल दिया। समाचार एजेंसी के मुताबिक कारोबारी हितों को फायदा पहुंचाने के लिए उन पर महंगे उपहार लेने का भी आरोप है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article