Moscow [Russia]: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने शुक्रवार को भारतीयों (Indians) को 'प्रतिभाशाली' और "प्रेरित' करने वाला बताया। पुतिन ने कहा कि इस बात किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं और यह विकास की राह में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा। 4 नवंबर को रूस के एकता दिवस के अवसर पर रूसी (Russia) राष्ट्रपति ने भारत की शानदार क्षमताओं की तारीफ की। मूल रूप से रूसी भाषा में दिए गए पुतिन के अनुवादित भाषण के अनुसार, 'भारत (India) अपने विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा। करीब डेढ़ अरब लोग ही भारत की सबसे बड़ी संभावना हैं। वहां पर प्रतिभाशाली लोगों की बड़ी जमात है।'
दुनिया
Putin ने फिर की भारत की तारीफ, भारतीयों को बताया प्रतिभाशाली और प्रेरित करने वाला
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Nov 5, 2022, 06:48 AM IST
