Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच साढ़े चार साल से चल रहा युद्ध समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ सैन्य बढ़त हासिल करने के मकसद से हमले कर रहे हैं। इस बीच, यूक्रेन की राजधानी कीव के निकट बुचा जिले पर रूस ने ऐसा कहर बरपाया कि उसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई।
रिहायशी इमारतें हुईं क्षतिग्रस्त
स्थानीय क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख टिमुर टकाचेंको ने बताया कि हमले से भीषण आग लग गई, जो कई घरों एवं एक रेस्त्रां तक फैल गई। उन्होंने कहा कि इस हमले में कम से कम 50 रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कीव में लगातार हवाई हमलों का आज तीसरा दिन है। यूक्रेन पर रूस के पूर्ण हमले के साढ़े चार साल बाद, इन हमलों ने यूक्रेनी राजधानी की अर्थव्यवस्था को ठप कर दिया है और आम लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
