दुनिया

Russia Ukraine war: बखमुट-मरियांका में छिड़ा भीषण संग्राम, एक दूसरे के ठिकानों पर बारूद बरसा रहे रूस और यूक्रेन

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 10:22 AM IST

Russia Ukraine war : यूक्रेन के जेपोरिजिया से जबरदस्त धमाके की तस्वीरें सामने आई हैं। रूसी एयरफोर्स ने मिसाइल से यूक्रेनी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया और ध्वस्त कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि रूसी सैनिकों ने देर रात KH-29 मिसाइलें दागी और जेपोरिजिया के मालिनोव्का इलाकों को तबाह कर दिया।

Image

रूस और यूक्रेन में भीषण लड़ाई जारी है।

Russia Ukraine war : यूक्रेन युद्ध में ड्रोन सबसे कारगर हथियार साबित हो रहे हैं। यूक्रेन को बखमुट में बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। रूस MLRS रॉकेट से ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। यूक्रेनी ड्रोन के जरिए रूस के ठिकानों को पिन प्वाइंट टारगेट किया जा रहा है। पहले ड्रोन से रूसी सेना की सटीक लोकेशन ट्रेस की जाती है और फिर आर्टिलरी गन की मदद से ताबड़तोड़ बम बरसाए जाते हैं।

बखमुट में घमासान युद्ध

बखमुट में रूस और यूक्रेन की सेना के बीच घमासान युद्ध हो रहा है। आमने-सामने की लड़ाई में दोनों देशों की सेनाओं को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यूक्रेनी डिफेंस लाइन पर रूस की सेना ने मशीनगनों से ताबड़तोड़ हमला किया। इन हमलों में यूक्रेन के कई सैनिकों की मौत हो गई। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रूस के सैनिक यूक्रेनी सैनिकों के हथियार और बाकी सामान लेकर जा रहे हैं।

रूस ने घातक हमले का वीडियो जारी किया

यूक्रेन के जेपोरिजिया से जबरदस्त धमाके की तस्वीरें सामने आई हैं। रूसी एयरफोर्स ने मिसाइल से यूक्रेनी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया और ध्वस्त कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि रूसी सैनिकों ने देर रात KH-29 मिसाइलें दागी और जेपोरिजिया के मालिनोव्का इलाकों को तबाह कर दिया। रूसी टीवी चैनल ने रूस के नोवोएडर शहर के एक अस्पताल पर हुए घातक हमले का वीडियो जारी किया है। इस हमले पर रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि ये हमला यूक्रेनी सैनिकों ने अमेरिकी रॉकेट HIMARS से किया है। ये हमला इतना भयानक था कि इसमें 14 लोग मारे गए थे और 24 अन्य घायल हुए थे।

मरियांका में भीषण संग्राम

यूक्रेन के मरियांका में भीषण संग्राम छिड़ा हुआ है। दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे पर जबरदस्त हमले कर रही हैं। इस बड़े हमले में रूस की सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा। रूस की सेना का एक सैन्य अड्डा पूरी तरह तबाह हो गया। यूक्रेनी सेना छोटी आर्टिलरी गनों से रूस को निशाना बना रही है। इस हल्की गन को चार सैनिक मिलकर भी कहीं भी शिफ्ट कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article