दुनिया

एयरबेस अटैक का पुतिन ले रहे बदला! खुद यूक्रेन बोला- रूस ने किया ड्रोन से सबसे बड़ा हमला

रूस ने प्रत्यक्ष शांति वार्ता के बीच ग्रीष्मकाल में अपना आक्रमण जारी रखा। इस वार्ता से युद्ध थमने की दिशा में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।

Image

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला

Photo : AP

यूक्रेन ने रूस के अंदर घुसकर उसके पांच एयरबेस पर बड़ा हमला किया था। जिसमें रूस के 40 से ज्यादा बमबर्षक तबाह हो गए थे। अब रूस उस दिन के बाद से यूक्रेन में तबाही का खेल, खेल रहा है। यूक्रेनी वायुसेना ने सोमवार को कहा कि रूस ने युद्ध के दौरान एक रात में सबसे बड़ा ड्रोन हमला करते हुए करीब 500 ड्रोन से बमबारी की।

यूक्रेन में बर्बादी का मंजर

यूक्रेनी वायुसेना का कहना है कि मुख्य रूप से यूक्रेन के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में 479 ड्रोन, विभिन्न प्रकार की 20 मिसाइल से हमला किया गया।वायुसेना ने कहा कि रविवार रात यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने 277 ड्रोन और 19 मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया। उसने दावा किया कि केवल 10 ड्रोन या मिसाइल ही अपने लक्ष्य तक पहुंच सके। अधिकारियों ने कहा कि एक व्यक्ति घायल हो गया। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

यूक्रेन की स्थिति खराब

हाल में लगभग 1,000 किलोमीटर के पूर्वी और उत्तरपूर्वी भागों में रूस द्वारा फिर मोर्चेबंदी करने के साथ ही हाल के दिनों में हवाई हमलों में वृद्धि हुई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रविवार देर रात कहा कि इनमें से कुछ क्षेत्रों में “स्थिति बहुत कठिन है।” उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया।

यूक्रेन अपने बड़े दुश्मन के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर कमजोर स्थिति में है तथा उसे अपने पश्चिमी सहयोगियों से खासकर हवाई सुरक्षा के लिए और सैन्य सहायता की आवश्यकता है, लेकिन युद्ध पर अमेरिकी नीति के बारे में अनिश्चितता ने इस बात पर संदेह पैदा कर दिया है कि कीव को कितनी मदद मिलेगी।

यूक्रेन का पलटवार का दावा

हालांकि, यूक्रेन ने कुछ आश्चर्यजनक जवाबी हमले किए हैं। सुदूर रूसी हवाई ठिकानों पर इसका हालिया ड्रोन हमला अपने आप में अभूतपूर्व था।यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने सोमवार को दावा किया कि विशेष अभियान बलों ने रूस के निजनी नोवगोरोद क्षेत्र में सवासलेका हवाई क्षेत्र में तैनात दो रूसी लड़ाकू विमानों पर हमला किया, जो यूक्रेनी सीमा से लगभग 650 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। उनके बयान में यह नहीं बताया गया कि विमान पर हमला कैसे हुआ। रूसी अधिकारियों की ओर से इस दावे पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। कुछ रूसी युद्ध ब्लॉगर्स ने कहा कि युद्धक विमानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article