दुनिया

Rishi Sunak:'कलावा' पहने नजर आए ब्रिटेन के पहले हिंदू प्रधानमंत्री ऋषि सुनक-VIDEO

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 10:03 PM IST

Rishi Sunak seen wearing Kalava: ऋषि सुनक ने अपने पहले भाषण के दौरान जब वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया तो उनके हाथ में पवित्र लाल 'कलावा' दिखा।

Image

'कलावा' पहने नजर आए पीएम ऋषि सुनक

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपना पहला भाषण कलाई पर कलावा बांधकर दिया, कलावा एक सूती लाल धागा है, जिसे हिंदू धर्म में बहुत पवित्र स्थान दिया गया है और पूजा और शुभअवसर पर इसे बंधवाना अच्छा माना जाता है। कलावा किसी भी पूजा के लिए बेहद अहम पूजा सामिग्री है, मान्यता है कि इसे हाथ में बांधने से ये आपके बचाव का कार्य करता है।

गौर हो कि ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है महाराजा चार्ल्स तृतीय ने बकिंघम पैलेस में सुनक को पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ सुनक ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। ऋषि सुनक के ब्रिटेन का पहले हिंदू प्रधानमंत्री बनने पर भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने हिंदी में बयान दिया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article