दुनिया

इजरायल-हमास जंग के बीच क्वीन रनिया की एंट्री, पश्चिमी देशों पर लगाया 'डबल स्टैंडर्ड' का आरोप

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 27, 2023, 09:01 AM IST

Israel Hamas war : हमें ये बताया जा रहा है कि गन प्वाइंट पर एक पूरे परिवार को मार देना गलत है लेकिन उसके बदले हजारों की जान ले लेना सही है। इस 'डबल स्टैंडर्ड' से अरब देश सकते में हैं। आधुनिक इतिहास में ये पहली बार है जब मानवीय संकट पर दुनिया खामोश है, अरब देशों में इसके लिए पश्चिमी देशों को जिम्मेदार माना जा रहा है।

Image

जॉर्डन की क्वीन हैं रनिया। -Instagram

Queen Rania : इजरायल का पड़ोसी देश है जॉर्डन जिसके इजरायल के साथ बिलकुल भी अच्छे संबंध नहीं है। जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला की पत्नी क्वीन रनिया इजरायल और हमास की जंग पर बयानबाजी कर रही हैं। क्वीन रनिया ने कहा है कि जब 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला हुआ था तो हम सभी ने उसकी निंदा की थी और इजरायल के सुरक्षा के अधिकार का समर्थन किया था। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से जो हो रहा है उस पर दुनिया खामोश है

गाजा में हो रही तबाही पर बयान दिया

हमें ये बताया जा रहा है कि गन प्वाइंट पर एक पूरे परिवार को मार देना गलत है लेकिन उसके बदले हजारों की जान ले लेना सही है। इस 'डबल स्टैंडर्ड' से अरब देश सकते में हैं। आधुनिक इतिहास में ये पहली बार है जब मानवीय संकट पर दुनिया खामोश है, अरब देशों में इसके लिए पश्चिमी देशों को जिम्मेदार माना जा रहा है। इसी वजह से क्वीन रनिया ने गाजा में हो रही तबाही को लेकर बयान दिया है।

अरब देशों के लिए एकजुट होने का संदेश

क्वीन रनिया ने गाजा में बच्चों के बुरे हालात का जिक्र किया, ये भी कहा कि आधुनिक इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। और इसके लिए अमेरिका और पश्चिमी देशों को जिम्मेदार बता दिया। क्वीन रनिया ने इजरायल पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। क्वीन रनिया बड़े देशों पर नैतिक दबाव डाल रही हैं कि वो युद्ध को रुकवाएं। इजरायल को रोक पाना जॉर्डन के बस में नहीं इसलिए क्वीन रनिया ने अरब देशों की बात की है। यानी अरब देशों में ये सेंटिमेंट तैयार कर दिया कि युद्ध के लिए पश्चिमी देश जिम्मेदार हैं। अरब देशों के रिश्ते अमेरिका और इजरायल दोनों के साथ बहुत अच्छे नहीं है। क्वीन रनिया के इस बयान में अरब देशों के लिए एकजुट होने का संदेश भी था।

हमास ने बंधकों को छोड़ने की भी शर्त रखी

इजरायल और हमास की जंग में क्वीन रनिया के इस बयान का एक मतलब ये भी हो सकता है कि हमास अब अरब देशों से मदद मांग रहा है कि वो इजरायल पर दबाव डालकर युद्ध रुकवाएं, क्योंकि इजरायल के सामने हमास बहुत दिनों तक टिक नहीं पाएगा, इसी वजह से हमास ने बंधकों को छोड़ने की भी शर्त रखी है, लेकिन इजरायल कुछ भी मानने को तैयार नहीं है। तो ऐसे में अब क्वीन रनिया के तौर पर ग्लोबल फिमेल आइकॉन के जरिए ऐसे बयान दिलवाए जा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!