दुनिया

Ukraine russia war : एटमी हमले का खाका तैयार कर चुकी है पुतिन की वॉर टीम, दुश्मनों को दे दिया है आखिरी अल्टीमेटम

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 11:58 AM IST

Ukraine russia war : पुतिन ने रूस के दुश्मनों को आखिरी अल्टीमेटम दे दिया कि अगर रूस की सीमा पर कोई हमला हुआ तो फिर परमाणु युद्ध की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। हम पर प्रहार होगा तो हम परमाणु पलटवार से नहीं चूकेंगे। अगर ऐसा हुआ तो ये घटना जापान पर अमेरिका के किए एटमी हमले के बाद सबसे विध्वंसक घटना होगी।

Ukraine russia war : अभी यूक्रेन रूसी मिसाइलों की आग से धधक रहा है। यूक्रेनी आर्मी रूसी सेना की अग्निवर्षा में खाक हो रही है लेकिन यूक्रेन कभी भी पुतिन के परमाणु क्रोध की आग में भस्म हो सकता है। न्यूक्लियर बारूद की गर्मी से यूक्रेन का तापमान बढ़ना तय है। परमाणु युद्ध के खतरे की बात करें तो हकीकत यही है कि ये खतरा बढ़ता जा रहा है। इसे छिपाने वाली कोई बात नहीं है। फैक्ट ये भी है कि रूस पहले परमाणु हमला नहीं करेगा लेकिन अगर किसी वजह से एक हथियार इस्तेमाल नहीं होता है तो दो का भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। हमारी जमीन पर परमाणु हमले की आशंका बहुत सीमित है। हम तबाही वाले परमाणु हथियारों को अपनी रक्षा की रणनीति के तहत देखते हैं। इनका इस्तेमाल जवाबी कार्रवाई के तहत किया जाता है। इसका मतलब है कि जब हम पर संकट आएगा हम इनका इस्तेमाल करेंगे।

पुतिन के बयान से हिल गई दुनिया

रशिया ह्यूमन राइट कौंसिल के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के दौरान दिए गए रूसी राष्ट्रपति पुतिन के इस बयान से पूरी दुनिया हिल गई लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल रूस अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल पहले नहीं करेगा लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि मुश्किल हालात में इन हथियारों का इस्तेमाल होगा ही नहीं।

पुतिन ने अपने दुश्मनों को दिया अल्टीमेटम

पुतिन ने रूस के दुश्मनों को आखिरी अल्टीमेटम दे दिया कि अगर रूस की सीमा पर कोई हमला हुआ तो फिर परमाणु युद्ध की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। हम पर प्रहार होगा तो हम परमाणु पलटवार से नहीं चूकेंगे। अगर ऐसा हुआ तो ये घटना जापान पर अमेरिका के किए एटमी हमले के बाद सबसे विध्वंसक घटना होगी। हमारे-आपके लिए ये महज कल्पना होगी पर पुतिन की वॉर टीम ने इसका खाका तैयार कर लिया है। खबर ये भी है कि यूक्रेन में जारी जंग में अबतक छोटे हमले कर रहे रूस ने एटमी हमला करने का भी प्लान तैयार कर लिया है।

यूक्रेन ने ड्रोन से बनाया निशाना

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका और उसके सहयोगी NATO देशों को दुनिया को परमाणु युद्ध की ओर ले जाने का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस ने नहीं बल्कि अमेरिका ने यूरोपीय देशों में टैक्टिकल परमाणु हथियारों की सप्लाई बढ़ाई है जिससे न्यूक्लियर वॉर का जोखिम बढ़ गया है। जब दो दिन पहले ही यूक्रेन ने ड्रोन अटैक से दो-दो रूस एयरबेस को निशाना बनाया रूस के दो परमाणु बॉम्बर्स को तबाह कर दिया तब से यूक्रेन पर परमाणु हमले के कयास लगाए जाने लगे थे। आशंका इस बात की भी जताई जा रही थी कि रूसी सेना युद्ध में डर्टी बम और रासायनिक हथियारों का भी इस्तेमाल कर सकती है।

जंगी जहाजों को टारगेट करने की कोशिश

गुरुवार को भी यूक्रेन ने क्रीमिया में रूसी नौसेना की ब्लैक सी फ्लीट के जंगी जहाजों को ड्रोन से टारगेट करने की कोशिश की। यूक्रेनी सेना ने क्रीमिया के सेवस्तोपोल नेवल बेस पर ड्रोन अटैक किया जिसे ब्लैक सी में तैनात रूसी नौसेना ने नाकाम कर दिया। सेवस्तोपोल का ये इलाका रूस के लिए सामरिक रूप से बेहद अहम है यहां रूसी नौसेना की ब्लैक सी फ्लीट का नौसैनिक अड्डा है।

  • अक्टूबर के महीने में ही सेवस्तोपोल के रूसी नौसैनिक अड्डे पर यूक्रेन की तरफ से कई हमले हुए थे
  • रूसी नौसैनिक जहाजों को निशाना बनाने के लिए यूक्रेन की तरफ से 9 एरियल अटैक हुए
  • जबकि 7 बार नौसैनिक ड्रोन से हमले किए गए
  • जुलाई में भी सेवस्तोपोल में रूसी नौसेना के ब्लैक सी फ्लीट के हेडक्वार्टर पर UAV से अटैक हुआ था

ड्रोन को समंदर के ऊपर मार गिराया

इस बार भी यूक्रेन ने UAV से हमले की कोशिश की लेकिन रूसी नौसेना ने इस ड्रोन को समंदर के ऊपर ही मार गिराया। हालांकि इस हमले में एक VESSEL को नुकसान पहुंचने की खबर है। क्रेमलिन ने आशंका जताई है कि क्रीमिया में ऐसे हमले बढ़ सकते हैं क्योंकि जेलेंस्की बार-बार क्रीमिया को फिर से हासिल करने की हुंकार भर रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या इन हमलों से आजिज आकर पुतिन न्यूक्लियर ब्रीफकेस का रेड बटन दबा सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article