तुर्किये की संसद में भारी बवाल, जस्टिस मंत्री की नियुक्ति पर आपस में भिड़े सांसद, थप्पड़-मुक्कों की हुई बरसात, Video
- Edited by: आलोक कुमार राव
- Updated Feb 12, 2026, 08:34 AM IST
राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगान ने अकीन गुरलेक शीर्ष न्यायिक पद पर नियुक्त किया है। विपक्षी संसदों ने गुरलेक को शपथ लेने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान माहौल गरमा गया और विधायकों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के सांसद एक-दूसरे को निशाना बनाकर हमले करने लगे।
तुर्किये की संसद में भारी बवाल। तस्वीर- टाइम्स नाउ नवभारत
Turkey parliament : तुर्किये की सांसद में भारी हंगामा, बवाल और मारपीट देखने को मिला है। दरअसल, न्याय मंत्री की नियुक्ति को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे को मारने-पीटने पर उतारू हो गए। बवाल इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के सांसद अपने विरोधियों पर थप्पड़-मुक्कों की बरसात करने लगे। बता दें कि तुर्किये में हाल ही में कैबिनेट में बदलाव हुआ है और न्याय मंत्री के पद पर जिस व्यक्ति की नियुक्ति हुई है, उसे विवादास्पद चेहरा माना जा रहा है।
एर्दोगन ने गुरलेक को शीर्ष न्यायिक पद पर नियुक्त किया
राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगान ने अकीन गुरलेक शीर्ष न्यायिक पद पर नियुक्त किया है। विपक्षी संसदों ने गुरलेक को शपथ लेने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान माहौल गरमा गया और विधायकों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के सांसद एक-दूसरे को निशाना बनाकर हमले करने लगे।
विवादित चेहरा हैं गुरलेक?
दरअसल, इस्तांबुल के चीफ अभियोजक के रूप में गुरलेक तुर्किये की मुख्य विपक्षी पार्टी द रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी के कई सदस्यों के खिलाफ चले हाई-प्रोफाइल मामलों को देख चुके हैं। विपक्ष का मानना है कि उनका एर्दोगन की पार्टी के प्रति रुझान है और वह तटस्थ व्यक्ति नहीं है। संसद में हंगामे को देखते हुए स्पीकर को सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए रोकनी पड़ी।
बाद में गुरलेक को शपथ दिलाई गई
सांसदों के मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। तुर्किये के लोगों ने अपने सांसदों के आचरण पर सवाल उठाते हुए उनकी निंदा की है। हालांकि, संसद में जब हालात सामान्य हुए तो पूर्व अभियोजक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सत्ता पक्ष के सांसद उन्हें घेरकर खड़े थे। बीते समय में भ्रष्टाचार के मामलों में विपक्षी पार्टी के कई सांसदों की गिरफ्तारी हुई है। एर्दोगन ने एरजुरुम प्रांत में नए गवर्नर की नियुक्ति भी की है।
