दुनिया

VIDEO: नामीबिया में PM मोदी का भव्य स्वागत, स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

PM Modi in Namibia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव पर बुधवार को नामीबिया पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया और पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। यह पीएम मोदी की नामीबिया की पहली और भारत से किसी प्रधानमंत्री की तीसरी यात्रा है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और नामीबियाई राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा (दाएं)

Photo : ANI

PM Modi in Namibia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव पर बुधवार को नामीबिया पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया और पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। पीएम मोदी नामीबियाई राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह पीएम मोदी की नामीबिया की पहली और भारत से किसी प्रधानमंत्री की तीसरी यात्रा है।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

नामीबिया के विंडहोक स्थित स्टेट हाउस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान नामीबियाई राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से हाथ मिलाया जिसका एक वीडियो सामने आया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कुछ देर पहले विंडहोक पहुंचा। नामीबिया एक मूल्यवान और विश्वसनीय अफ्रीकी साझेदार है जिसके साथ हम द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा से मिलने और नामीबियाई संसद को संबोधित करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

सनद रहे कि विदेश मंत्रालय ने मोदी की घाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की पांच देशों की यात्रा से पहले एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया था कि मोदी राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा के निमंत्रण पर नामीबिया की यात्रा कर रहे हैं। पीएम मोदी नामीबिया के संस्थापक जनक एवं प्रथम राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. सैम नुजोमा को भी श्रद्धांजलि देंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article