दुनिया

Denmark PM: अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं- डेनमार्क पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन पर हुए हमले की निंदा कर बोले PM Modi, हमलावर हुआ गिरफ्तार

Denmark PM: डेनमार्क पीएम पर हमले के लिए एक 39 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे शनिवार को सुनवाई पूर्व हिरासत के लिये कोपेनहेगन जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

Image

डेनमार्क की पीएम पर हमला

Photo : AP

Denmark PM: डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन पर शुक्रवार को कोपेनहेगन चौराहे पर एक व्यक्ति ने "हमला" कर दिया। घटना के दो प्रत्यक्षदर्शियों अन्ना रेवन और मैरी एड्रियन ने दैनिक 'बीटी' को बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को फ्रेडरिक्सन की ओर आते देखा जिसने उनके कंधे पर जोर से धक्का दिया, जिससे वह एक तरफ हो गईं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वो अपने दोस्त के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

पीएम मोदी ने निंदा

पीएम मोदी ने इस घटना की निंदा करते हुए एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा- "डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन पर हुए हमले की खबर से मैं बहुत चिंतित हूं। हम हमले की निंदा करते हैं। मैं अपने मित्र के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

हमलावर गिरफ्तार

डेनमार्क पीएम पर हमले के लिए एक 39 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे शनिवार को सुनवाई पूर्व हिरासत के लिये कोपेनहेगन जिला अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने विस्तृत जानकारी नहीं दी तथा यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि फ्रेडरिक्सन को चोट लगी है या नहीं। हालांकि, उसकी पहचान और हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री

यह हमला डेनमार्क में यूरोपीय संघ के चुनाव के लिए मतदान से दो दिन पहले हुआ है। फ्रेडरिक्सन (46) चार साल पहले सेंटर-लेफ्ट सोशल डेमोक्रेट्स की नेता के रूप में पदभार संभालने के बाद 2019 में प्रधानमंत्री बनीं। इस तरह वह डेनिश इतिहास की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बन गईं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article