दुनिया

भारत, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के बीच बनी बात; PM मोदी ने त्रिपक्षीय पार्टनरशिप का किया ऐलान; बोले- बेहद खुशी हो रही

Trilateral Partnership: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के प्रधानमंत्रियों के साथ बैठक के बाद एक नई त्रिपक्षीय टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पार्टनरशिप की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि हमें आज पार्टनरशिप की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

Image

पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के प्रधानमंत्री मौजूद (फोटो साभार: @narendramodi)

Photo : Twitter

Trilateral Partnership: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के प्रधानमंत्रियों के साथ बैठक के बाद एक नई त्रिपक्षीय टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पार्टनरशिप की घोषणा की।

PM मोदी ने जताई खुशी

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमें आज ऑस्ट्रेलिया-कनाडा-भारत टेक्नोलॉजी और इनोवेशन (ACITI) पार्टनरशिप की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पहल उभरती प्रौद्योगिकियों में तीन महाद्वीपों और तीन महासागरों में फैले लोकतांत्रिक साझेदारों के बीच सहयोग को और गहरा करेगी, साथ ही आपूर्ति शृंखलाओं में विविधता, स्वच्छ ऊर्जा और कृत्रिम मेधा (एआई) के व्यापक उपयोग में मददगार साबित होगी।’’

कीर स्टॉर्मर से भी मिले PM मिले

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को इस मुलाकात से इतर ब्रिटिश समकक्ष कीर स्टॉर्मर और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ भी बैठक की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जोहानिसबर्ग में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर से मिलकर बहुत अच्छा लगा। इस वर्ष भारत–ब्रिटेन पार्टनरशिप में नयी ऊर्जा आई है और हम इसे अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ाते रहेंगे।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस के साथ बातचीत बहुत ही ‘लाभदायक’ रही। मोदी ने जी20 नेताओं की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वैश्विक विकास के मानकों पर गहन पुनर्विचार की आवश्यकता बताई और मादक पदार्थों तथा आतंकवाद के गठजोड़ का मुकाबला करने के लिए समूह की ओर से पहल तथा एक वैश्विक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया दल गठित करने का प्रस्ताव रखा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article