दुनिया

Video: फ्लोरिडा की सड़क पर चलती टोयोटा कार के ऊपर उतर गया प्लेन, इंजन में आई खराबी से हुआ हादसा

फेडरल एविएशन एडमिनिस्टेशन के अधिकारियों ने फॉक्स न्यूज को बताया कि इंजन में खराबी नजर आने पर बेंचमार्क 55 करीब 5.45 बजे मेरिट आइलैंड के इंटरस्टेट-95 पर आपात लैंडिंग की कोशिश कर रहा था लेकिन क्रैश लैंडिंग के समय यह टोयोटा कैमरी से टकरा गया। खास बात यह है कि इस घटना में पायलट और विमान में सवार यात्री दोनों सुरक्षित हैं।

Image

फ्लोरिडा में चलती कार के ऊपर उतर गया छोटा प्लेन। (तस्वीर-foxnews.com)

Plane crash-lands on top of Toyota : अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां इंजन में आई खराबी की वजह से एक छोटा विमान फ्लोरिडा फ्रीवे पर चलती कार के ऊपर उतर गया। यह हादसा सोमवार रात को हुआ। फेडरल एविएशन एडमिनिस्टेशन के अधिकारियों ने फॉक्स न्यूज को बताया कि इंजन में खराबी नजर आने पर बेंचमार्क 55 करीब 5.45 बजे मेरिट आइलैंड के इंटरस्टेट-95 पर आपात लैंडिंग की कोशिश कर रहा था लेकिन क्रैश लैंडिंग के समय यह टोयोटा कैमरी से टकरा गया।

खास बात यह है कि इस घटना में पायलट और विमान में सवार यात्री दोनों सुरक्षित हैं। जबकि कैमरी चला रहे 57 साल के व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ऑन लाइन पोस्ट किए गए वीडियो फुटेज से पता चलता है कि फ्रीवे पर जब कैमरी चल रही थी उसी दौरान प्लेन नीचे उतरने की कोशिश करता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article