दुनिया

PAK के जवान का सिर कलम कर TTP ने पेड़ से लटकाई मुंडकटी लाश, चिट्ठी भी लटका धमकाया- जनाजे में न जाना वरना...

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 7, 2022, 05:36 PM IST

वैसे, वहां यह इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है। नोबल पुरस्कार जीत चुकीं पाक की सामाजिक कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई के अब्बू ने सोशल मीडिया के जरिए इसी तरह की एक और घटना के बारे में बताया।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : IANS

तालिबान का तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) फिलहाल पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। खैबर पख्तूनवा में (अफगानिस्तान की सीमा से लगे हुए) टीटीपी ने पाक सेना के एक जवान को मौत के घाट उतार दिया। कत्ल इतने भयावह तरीके से किया, ताकि आसपास के इलाके में सनसनी फैल जाए।

टीटीपी वालों ने जवान के सिर को कलम कर दिया था और फिर पेड़ से उसकी मुंडकटी लाश लटका दी थी। यही नहीं, लाश के साथ एक धमकी भरा लेटर भी लटका दिया गया था, जिसमें साफ-साफ लिखा था कि अगर कोई उसके जनाजे में शरीक होने के लिए गया, तब अंजाम बहुत खराब होगा।

दरअसल, अफगानिस्तान के पत्रकार सुहैब जुबेरी ने सोशल मीडिया पर तालिबान की इस बर्बरता के बारे में जानकारी साझा की। उनके हवाले से हिंदी अखबार 'डीबी' की रिपोर्ट में इस बाबत जानकारी देते हुए बताया गया कि मृतक फौजी की शिनाख्त रहमान जमान के रूप में हुई है।

जुबैरी के अनुसार, यह घटना बन्नू जिला की है। वहां के जानी खेल क्षेत्र में सैनिक का सिर कलम कर दिया गया था। फिर बीच बाजार में उसके शव को पेड़ से लटकाया गया, ताकि लोगों में खौफ पनपे। इस बीच, पाक सेना या फिर वहां की सरकार की ओर से इस मसले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

वैसे, वहां यह इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है। नोबल पुरस्कार जीत चुकीं पाक की सामाजिक कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई के अब्बू ने सोशल मीडिया के जरिए इसी तरह की एक और घटना के बारे में बताया।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article