दुनिया

भारत के दोस्त ने 'कंगाल' पाकिस्तान को दे दिया है ऐसा झटका कि डूब जाएगी अर्थव्यवस्था!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 1, 2022, 09:07 PM IST

रूस से भारत लगातार सस्ता तेल खरीद रहा है। रूस ने सामने से भारत के लिए सस्ते तेल का ऑफर दिया था। तब पाकिस्तान के पीएम इमरान खान भी सस्ता तेल चाहते थे, इसके लिए वो रूस भी गए, लेकिन उन्हें भी निराशा ही हाथ लगी। बाद में उनकी सरकार गई तो यही कोशिश नई सरकार ने भी की।

Image

रूस ने पाकिस्तान को सस्ता तेल देने से किया मना (फोटो- एपी)

पाकिस्तान (Pakistan) की हालत धोबी के कुत्ते जैसी हो रखी है। अब उसे न तो अमेरिका से भरपूर मदद मिल रही है और न ही चीन समेत कोई और देश से। पाकिस्तान को भारत के दोस्त रूस ने ऐसा झटका दिया है कि उसकी हालत और खराब होने वाली है। पहले से ही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था खराब हो चुकी है। रूस के इस फैसले से पाकिस्तान की हालत और पतली हो जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल ने की थी अपील

दरअसल रूस से पाकिस्तान ने सस्ते तेल देने की अपील की थी, जिसके लिए पुतिन ने साफ-साफ मना कर दिया है। पाकिस्तान चाहता था कि जिस तरह से भारत को रूस सस्ता तेल दे रहा है, वैसे ही उसे भी मिले, लेकिन रूस ने मना कर दिया। मास्को में बातचीत के दौरान, पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक, एक संयुक्त सचिव और मास्को में पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों के नेतृत्व में एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने इस छूट का अनुरोध किया था।मिली जानकारी के अनुसार दोनों देशों के बीच यह बातचीत स्पष्ट निष्कर्ष के बिना समाप्त हो गई।

इमरान जा चुके हैं मास्को

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान सस्ते तेल को लेकर वर्तमान शरीफ सरकार की आलोचना भी करते रहे हैं। इमरान खान जब पीएम थे, तब खुद मास्को गए थे, तब यूक्रेन के साथ रूस की तनातनी बढ़ चुकी थी। इमरान हाल के दिनों में कई बार दावा कर चुके हैं कि वो सस्ते तेल के लिए ही रूस गए थे। अगर उनकी सरकार नहीं जाती तो भारत की तरह पाकिस्तान भी सस्ते तेल का मजा उठा रहा होता।

डूब जाएगी अर्थव्यवस्था

पाकिस्तान पहले ही कंगाल हो चुका है। महंगाई चरम सीमा पर है। पैसों को लिए कभी गधों को चीन को बेच रहा है तो कभी खाड़ी देशों के सामने मदद की गुहार लगा रहा है। उसे उम्मीद थी कि जब उसे रूस से सस्ता तेल मिल जाएगा तो उसकी अर्थव्यवस्था भी सुधर जाएगी और महंगाई से भी जनता को राहत मिल जाएगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article