दुनिया

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा में 17 आतंकियों को मार गिराया, 3 पुलिसकर्मी भी हुए घायल; कर्फ्यू लागू

Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े 17 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। झड़पों के दौरान तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इस बीच, करक जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है।

Image

पाकिस्तान पुलिस (फाइल फोटो)

Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े 17 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। करक जिला पुलिस अधिकारी शाहबाज इलाही ने शनिवार को बताया कि फ्रंटियर कोर (FC) और पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर शुक्रवार को संयुक्त अभियान संचालित किया।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारी ने बताया कि टीटीपी से जुड़े मुल्ला नजीर समूह के आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद करक जिले में यह अभियान संचालित किया गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बल पास पहुंचे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में 17 आतंकवादी मारे गए। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

सुरक्षाकर्मियों ने चलाया तलाशी अभियान

झड़पों के दौरान तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों पर हमले, फिरौती के लिए अपहरण और अन्य गंभीर कृत्यों सहित कई मामलों में वांछित थे। इस बीच, करक जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाने के लिए करक जिले के दर्श खेल और आसपास के गांवों में कर्फ्यू लगा दिया है क्योंकि माना जा रहा है कि कई आतंकवादियों ने भागकर आसपास के इलाकों में शरण ली है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article