दुनिया

'पानी की एक-एक बूंद पाकिस्तान के लिए रेड लाइन', Op Sindoor के बाद भी नहीं सुधर रहे शहबाज शरीफ, भारत को फिर दी गीदड़भभकी?

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सिंधु नदी के पानी की एक-एक बूंद पाकिस्तान के लिए रेड लाइन है और अगर भारत ने पानी रोकने की कोशिश की तो पाकिस्तान इसका कड़ा जवाब देगा। इस दौरान शरीफ ने मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुई सैन्य झड़प का भी जिक्र किया।

Image

‘सिंधु के पानी की हर बूंद हमारी रेड लाइन’, स्वतंत्रता दिवस पर शहबाज शरीफ की भारत को खुली धमकी। PTI

Photo : PTI

पाकिस्तान 14 अगस्त का अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इसी अवसर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश को संबोधित किया। हालांकि, ऐसे मौके पर भी वो भारत को गीदड़भभकी देने लगे। सिंधु जल संधि पर रोक से तिलमिलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि सिंधु नदी के पानी की हर एक बूंद पाकिस्तान के लिए रेड लाइन है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भारत ने अगर इसे रोकने की कोशिश की तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा।

इस्लामाबाद में ‘यादगार-ए-फतह’ स्मारक के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है लेकिन अपनी संप्रभुता पर किसी भी खतरे का कड़ा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि शांति के लिए पाकिस्तान की इच्छा को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भारत के साथ मई 2025 में हुई सैन्य झड़प का भी जिक्र किया। दोनों देशों के बीच 7 मई से 10 मई के बीच तीखी सैन्य झड़प हुई थी।

भारत को शहबाज ने बताया दुश्मन देश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, शहबाज शरीफ ने कहा कि भारत ने संधि को एकतरफा और गैरकानूनी तरीके से रोककर खुद को शांति का दुश्मन साबित किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पानी की ‘हर बूंद’ उसकी रेड लाइन है और इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु समझौता किया स्थगित

बता दें कि पहलगाम आंतकी हमले के बाद भारत ने अप्रैल 2025 में पाकिस्तान के साथ 60 साल से चली आ रही सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। भारत ने यह कदम 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलाम में एक क्रूर आतंकी हमले के बाद उठाया था।

पहलगाम आतंकी हमले में 26 मासूम नागरिक मारे गए थे, जिसमें अधिकांश पर्यटक थे। इस हमले को पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने अंजाम दिया था। वहीं, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई को सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर अंजाम दिया था। इस कार्रवाई में पाकिस्तान में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें