Nawaz Sharif Holi Tweet: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ होली पर बधाई देने के चक्कर में बुरी तरह ट्रोल हो गए। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग मंच पर होली से जुड़े शुभकामना संदेश में दिवाली के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले दीया से जुड़ा इमोजी (क्रिएटिव आर्ट) इस्तेमाल किया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें इसी बात को लेकर न केवल आईना दिखाने की कोशिश की बल्कि जमकर उनके मजे भी लिए।
दरअसल, छह मार्च 2023 को उन्होंने यह ट्वीट किया था। हैपी होली लिखते हुए उन्होंने दीये का इमोजी यूज किया था। आम तौर पर दीये का इस्तेमाल अंधेरा हटाने के लिए और दीपावली के दौरान जश्न के बीच किया जाता है। सोशल मीडिया पर भी लोग आम तौर पर दिवाली के बधाई संदेश में इस इमोजी को प्रयोग करते हैं, मगर शायद शरीफ इस बात का भेद न कर पाए कि इस दीये का कब और कहां इस्तेमाल करना है।
टि्वटर पर लोगों ने जब उनका यह ट्वीट देखा तो वे मजे लेते हुए उनसे पूछने लगे कि आप अब (होली के समय) इस दीये को क्यों जला रहे हो मियां साहब? इस बीच, कुछ लोग उन्हें यह हिदायत देते नजर कि कम से कम वह तो त्यौहारों में फर्क करना समझें। एक यूजर ने इस बाबत दो टूक कहा कि दीया होली का नहीं बल्कि दिवाली का प्रतीक चिह्न है।

nawaz sharif holi wish
