दुनिया

पाकिस्तान में महंगाई से हाहाकार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, भारत को देख महसूस करेंगे राहत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 17, 2023, 11:30 AM IST

पाकिस्‍तान सरकार ने रमजान से ठीक पहले पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पहले से ही महंगाई के बोझ के तले दबी आम जनता पर और मार पड़ी है।

Image

पाकिस्तान में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Photo : iStock

Pakistan Petrol Price: गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है। रमजान आने को हैं और जनता को राहत मिलती नहीं दिख रही है। रमजान से ठीक पहले पाकिस्तान में महंगाई बम फूटा है। पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। इसे देख वहां की जनता जरूर राहत महसूस कर रही होगा जहां कीमत आधे से भी कम है। भारत में पेट्रोल की कीम 96 रुपये से 109 रुपये के बीच है जबकि डीजल की कीमत 100 रुपये से कम है।

पेट्रोल 5 रुपये महंगा हुआ

पाकिस्तान में चल रहे आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में पेट्रोलियम की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं क्योंकि देश की मुद्रा लगातार कमजोर हो रही है। पिछले एक साल के दौरान पाकिस्तानी रुपए में बहुत अधिक गिरावट आई है। 10 मार्च, 2023 को रुपए में पिछले साल की तुलना में 57% की गिरावट आई, जो डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया (PKR) 280.77 तक पहुंच गया।

पाकिस्‍तान सरकार ने रमजान से ठीक पहले पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पहले से ही महंगाई के बोझ के तले दबी आम जनता पर और मार पड़ी है। 16 मार्च, 2023 से बढ़ी हुई पेट्रोलियम कीमतें लागू हो गई हैं। विश्लेषकों ने पहले भविष्यवाणी की थी कि स्थानीय मुद्रा में गिरावट के कारण पेट्रोल की कीमतों में 16 मार्च से 31 मार्च तक अतिरिक्त बढ़ोतरी होगी।

मिट्टी के तेल की कीमत भी आसमान पर

पीके-रेवेन्यू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 13 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, यानी अब 293 रुपये और पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। एक लीटर पेट्रोल के लिए अब 272 रुपये चुकाने होंगे। लाइट डीजल तेल की कीमत स्थिर बनी हुई है, हालांकि मिट्टी के तेल की कीमत में 2.56 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है जो अभी 190.29 रुपये प्रति लीटर है।

आईएमएफ का कर्ज चुकाने में देरी के कारण पाकिस्तान रुपये के मूल्य में तेज गिरावट हो रही है। दशकों में अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान ने आईएमएफ से अपने रुके हुए 6.5 बिलियन डॉलर कर्ज कार्यक्रम के तहत पैसा हासिल करने के लिए अधिक करों, उच्च ऊर्जा कीमतों और ब्याज दरों को बढ़ाने सहित कई नीतिगत उपाय किए हैं जो 25 वर्षों में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article