दुनिया

Pakistan Chickens Loot: हाय रे पाकिस्तान! कंगाली का ये आलम, रावलपिंडी में 30 लाख की मुर्गियां लूट ले गए लोग

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 29, 2023, 08:15 AM IST

पाकिस्तान के रावलपिंडी में मुर्गियों की लूट का मामला सामने आया है, वहां के एक पोल्ट्री फॉर्म से लोग करीब 5000 मुर्गियां ही बंदूक की नोंक के दम पर लूटकर चलते बने।

Image

पाकिस्तान के रावलपिंडी में मुर्गियों की लूट

KEY HIGHLIGHTS
  1. पोल्ट्री फॉर्म से 12 हथियारबंद लुटरों ने 5000 मुर्गियां लूट लीं
  2. मुर्गियों की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये है
  3. 25 किलो आटे की बोरी 3100 रुपये में मिल रही है

Pakistan Food Crisis: पाकिस्तान में भयानक आर्थिक संकट चल रहा है और खाने के लाले पड़े हैं,ऐसे में रावलपिंडी के एक पोल्ट्री फॉर्म से लोग मुर्गियां लूट (pakistan chickens loot) ले गए,आर्थिक संकट इतना गहरा गया है कि अब लोग लूटपाट पर उतर आए हैं, बताते हैं कि इनकी मुर्गियों की कीमत करीब 30 लाख रूपये है।

लूट की वारदात रावलपिंडी में हुई, यहां के पोल्ट्री फॉर्म से 12 हथियारबंद लुटरों ने 5000 मुर्गियां लूट लीं वो भी बंदूक की नोंक के दम पर, बताते हैं कि

इन्‍होंने वहां काम करने वाले कर्मियों जिनकी तादात 3 बताई जा रही है उनको बंधक बनाया और लूटपाट की, सुबह स्‍थानीय गांववालों ने इन कर्मियों को आजाद कराया।

मुर्गियों की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये

मुर्गी फार्म के मालिक के मुताबिक मुर्गियों की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये है, एफआईआर के मुताबिक कर्मियों को बाथरूम में बांध दिया गया था और इसके बाद लूटेरे जो अपने साथ ट्रक भी लेकर आए थे उन्होंने लूटी गई मुर्गियों को ट्रक में ट्रांसफर किया और वहां से चलते बने, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौर हो कि पाकिस्तान इस समय भयंकर आर्थिक तंगी में है विदेशी मुद्रा भंडार गर्त में है और देश के पास सिर्फ कुछ ही दिनों के आयात का पैसा बचा है।

पाकिस्तान में आटे की भी मची है लूट

पाकिस्तान में खाने के लिए लोग तरस रहे हैं। आटे की ऐसी किल्लत है कि लोग मारा-मारी कर रहे हैं। गैस प्लास्टिक के बैग में भरकर ले जाया जा रहा है। सिलेंडर का भाव आसमान पर पहुंच चुका है। पाकिस्तान में महंगाई के बीच सब्सिडी वाला आटा काफी अहम हो गया है। हाल ही में सस्ता आटा लेने के लिए सिंध प्रांत के मीरपुर खास जिले में शनिवार को भगदड़ हो गई थी इस भगदड़ में छह बच्चों के पिता की मौत हो गई थी।

25 किलो आटे की बोरी 3100 रुपये में मिल रही है

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के कई इलाकों में आटा इतना महंगा हो गया कि 25 किलो आटे की बोरी 3100 रुपये में मिल रही है। यही वजह थी कि जैसे ही लोगों को खबर लगी वे सस्ता आटा लेने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। कई और इलाकों में आटा खरीदने के चक्कर में इसी तरह की भगदड़ हुई है और दर्जनों लोग घायल हुए थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article