दुनिया

कहानी इमरान खान की सीक्रेट बेटी की, जिसे अपना मानने से इनकार करते रहे हैं पाक के पूर्व PM

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 15, 2022, 07:16 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बेटी टायरियन व्हाइट (Tyrian White) इन दिनों काफी चर्चा में है। वजह है पिता के खिलाफ दायर एक केस, जिसे लेकर अब इस्लामाबाद हाईकोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया। इमरान खान टायरियन को अपनी बेटी मानने से इनकार करते रहे हैं, जबकि एक कोर्ट, उन्हें पिता बता चुका है।

Image

इमरान खान की सीक्रेट बेटी

Photo : Twitter

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) की जिंदगी के काले राज अब उनकी राजनीतिक कैरियर को खत्म कर सकते हैं। इमरान खान अपनी सीक्रेट बेटी को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं। खान भले ही अपनी सीक्रेट बेटी टायरियन व्हाइट (Tyrian White) को अपना मानने से इनकार करते रहे हों, लेकिन कोर्ट और उनकी पूर्व पत्नी ने मान लिया है कि टायरियन व्हाइट इमरान की ही बेटी है।

क्यों हो रही है चर्चा

दरअसल पाकिस्तान में पीएम को अपने बच्चों के बारे में चुनावी हलफनामे में बताना होता है। इसी हलफनामे में इमरान खान ने अपनी बेटी टायरियन का नाम छिपा लिया था, क्योंकि वो उसे अपना मानते ही नहीं हैं। इसी को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिसमें मांग की गई है कि चूंकि इमरान खान ने बेटी का नाम छुपाकर अपराध किया है, इसलिए उन्हें अयोग्य ठहराया जाए।

क्या है टायरियन की कहानी

टायरियन की कहानी तब शुरू होती है, जब इमरान खान राजनीति में नहीं थे, क्रिक्रेट के पोस्टर ब्वॉय हुआ करते थे, लड़कियां मरती थीं उनपर। इन्हीं लड़कियों में से एक थी सीता व्हाइट। दोनों के बीच मुलाकात हुई, संबंध बने और फिर सीता गर्भवती हो गई। कहा जाता है कि सीता के गर्भ में लड़की होने की बात इमरान को पता चल गई थी, वो लड़का चाहते थे, जिसे वो क्रिकेटर बना सकें। इसी पर दोनों के बीच विवाद हुआ, इमरान ने सीता से बच्चा गिरवा देने के लिए कहा, सीता नहीं मानी और उसने टायरियन को जन्म दे दिया।

जब कोर्ट पहुंचा मामला

टायरियन के जन्म के बाद पिता के नाम पर सस्पेंस बना रहा। सीता भी किसी और शादी कर चुकी थी। इसी बीच अब इमरान खान राजनीति में एंट्री कर रहे थे, अपनी बायोग्राफी में भी उन्होंने टायरियन के बारे में नहीं बताया। इस समय इमरान भी शादी कर चुके थे। जब टायरियन की कहानी सबसे सामने आने लगी तो पाकिस्तान में इमरान खान पर विरोधी पार्टी के लोगों ने हमला बोल दिया। उस समय इमरान खान ने साफ तौर पर टायरियन को अपनी बेटी मानने से इनकार कर दिया। सीता को इस बात से गहरा सदमा लगा औऱ वो कोर्ट पहुंच गई। कोर्ट की किसी भी सुनवाई में इमरान खान नहीं पहुंचे और टायरियन को कोर्ट ने इमरान खान की बेटी मान लिया।

पहली पत्नी ही बनी गार्जियन

सीता और इमरान की पहली पत्नी जेमिमा में खूब बनती थी। मरने से पहले सीता ने अपनी बेटी की गार्जियन जेमिमा को ही बनाया था। जेमिमा टायरियन को अपनी बेटी ही मानती है। इमरान के बेटे भी उसे अपनी बहन ही मानते हैं, इस परिवार में इकलौते इमरान ऐसे हैं, जो टायरियन को बेटी नहीं मानते हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article