दुनिया

Pakistan: गोली लगी तो इमरान खान को याद आया बांग्लादेश, गिनाने लगे पाक की गलतियां

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 11:00 PM IST

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर गुरुवार को हमला हुआ था। इस हमले में उन्हें चार गोलियां लगीं थीं। चारों गोलियां पैर पर लगीं थीं। जिसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए पाक के लोगों को बाग्लादेश की याद दिला दी। उन्होंने अपने ऊपर हुए हमले के लिए सरकार को दोषी ठहराया है।

इमरान खान ने बांग्लादेश को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जो शायद ही वहां की सरकार, सेना या फिर लोगों को पसंद आए। इमरान खान ने बांग्लादेश के निर्माण के लिए सीधे पाकिस्तान और सेना को दोषी ठहरा दिया है। इमरान खान पर जैसे ही जानलेवा हमला हुआ, गोली मारी गई, बांग्लादेश की याद आ गई। यही नहीं इस मामले में पाकिस्तान की गलती भी दिखने लगी और खुद को शेख मुजीबुर्रहमान से तुलना भी करने लगे।

क्या कहा इमरान खान ने

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- "पूर्वी पाकिस्तान में क्या हुआ? चुनाव जीतने वाली पार्टी के खिलाफ सेना ने कार्रवाई की। पार्टी को उसके अधिकारों से वंचित कर दिया गया था। मैं 1971 के 18 साल बाद बांग्लादेश में भारत के खिलाफ प्रदर्शनी मैच खेलने गया था ... हमने दो मैचों की श्रृंखला जीती थी। जबकि 1971 में पाकिस्तान में बांग्लादेश के प्रति काफी नफरत थी। जब हमने प्रदर्शनी मैच जीते, तो 50,000 लोगों ने पूरे स्टेडियम ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, तब मुझे एहसास हुआ कि हमने उनके साथ क्या अन्याय किया है। वे हमें छोड़ना नहीं चाहते थे लेकिन हमने उनके साथ न्याय नहीं किया।"

वर्तमान हालत को बांग्लादेश से तुलना करते हुए इमरान खान ने कहा- "अभी वही हो रहा है। देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को हटाया जा रहा है और उसके नेता को मारने की कोशिश की जा रही है।"

सेना को भी घेरा

इमरान खान अब सीधे तौर पर सेना को भी घेरने लगे हैं। इमरान खान ने कहा कि उनके नौकरों को उनकी जासूसी करने के लिए पैसे दिए गए थे, उन्होंने कहा कि उनके फोन कॉल भी रिकॉर्ड किए गए। उन्होंने सेना प्रमुख से एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी को इस्तीफा देने के लिए भी कहा, जिस पर उन्होंने अपनी हत्या के प्रयास में शामिल होने का आरोप लगाया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article