दुनिया

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा ब्लास्ट, 31 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को एक जोरदार धमाका हुआ है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। यह धमाका तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में हुआ। घटना के बाद पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।

Image

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जबरदस्त बम धमाका।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को एक जोरदार धमाका हुआ है। इस हादसे में 31 लोग मारे गए हैं। पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा (इमामबाड़ा) में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के बाद पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने शहर में इमरजेंसी लागू कर दी है।

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला

रिपोर्ट्स के अनुसार इस्लामाबाद में हुआ यह धमाका आत्मघाती हमला है। हम हमला शिया समुदाय के इबादत स्थल पर हुआ है। इस हमले में 100 से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत इलाज देने के लिए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और पॉलीक्लिनिक अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

किसने पाकिस्तान में किया हमला?

आत्मघाती हमलावर को इमामबाड़े के गेट पर रोका गया, लेकिन उसने खुद को उड़ा लिया। किसी भी ग्रुप ने तुरंत इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली।

हालांकि, पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावर एक विदेशी नागरिक था और उसके संबंध फितना अल ख्वारजी से थे, यह शब्द तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बचाव दल और पुलिस हमले की जगह पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। हालात से निपटने के लिए राजधानी के अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई, क्योंकि घायलों को अस्पतालों में ले जाया जा रहा था।

उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के दौरे के दौरान हमला

आज का हमला तब हुआ जब उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव पाकिस्तान के दौरे पर थे। वह गुरुवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर पहुंचे थे। यह हमला इस्लामाबाद में एक जिला और सत्र अदालत की इमारत के बाहर हुए धमाके में एक आत्मघाती हमलावर द्वारा 12 लोगों को मारे जाने के तीन महीने से भी कम समय बाद हुआ है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article