दुनिया

पाकिस्तान: क्वेटा में सेना मुख्यालय के पास जबरदस्त धमाके में 8 की मौत, 32 घायल, स्वास्थ्य मंत्री बोले- बढ़ सकता है आंकड़ा

क्वेटा सिविल हॉस्पिटल, बलूचिस्तान मेडिकल कॉलेज (BMC) हॉस्पिटल क्वेटा और ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। क्वेटा शहर में मंगलवार को एक जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई है। बताया गया कि पैरामिलिट्री फोर्स फ्रंटियर कॉर्प (FC) के हेडक्वार्टर के पास एक फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा दिया।

Image

पाकिस्तान के क्वेटा में धमाका। प्रतीकात्मक फोटो- PTI

Emergency declared in Quetta: पाकिस्तान में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में मंगलवार को एक जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस धमाके में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही एक 32 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। ये जानकारी बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मोहम्मद काकर ने दी। ये धमाका सेना मुख्यालय के पास हुआ है। एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि धमाका कितना पावरफुल था।

एक फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ाया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्वेटा के जरघुन रोड पर पाकिस्तानी सेना और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ। बताया गया कि पैरामिलिट्री फोर्स फ्रंटियर कॉर्प (FC) के हेडक्वार्टर के पास एक फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा दिया। इसमें फ्रंटियर पुलिसकर्मियों की भी मौत की खबर है।

सभी अस्पतालों में इमरजेंसी लागू

डॉन की रिपोर्ट में स्वास्थ्य सचिव मुजीबुर रहमान के अनुसार, विस्फोट के बाद बलूचिस्तान स्वास्थ्य विभाग ने शहर के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी लागू कर दी। विस्फोट के बाद, बलूचिस्तान स्वास्थ्य विभाग ने शहर के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी लागू कर दी। अखबार के अनुसार, रहमान ने कहा, 'क्वेटा सिविल अस्पताल, बलूचिस्तान मेडिकल कॉलेज (BMC) अस्पताल क्वेटा और ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।'

बताया गया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आस-पास के अपार्टमेंट और इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। स्वास्थ्य सचिव रहमान ने सभी कंसल्टेंट, डॉक्टरों, फार्मासिस्ट, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को अस्पतालों में ड्यूटी पर रहने का निर्देश दिया है।

किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी

AP की रिपोर्ट में स्थानीय लोगों के हवाले से बताया गया कि धमाका इतना जोरदार था कि वह कई किलोमीटर दूर से भी सुनाई दिया। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन आशंका है कि यह काम अलगाववादी गुटों का है, जो अक्सर विद्रोह प्रभावित बलूचिस्तान में आम नागरिकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article